हेड कोच बनने के बाद गौतम गंभीर का बड़ा बयान, अब हार्दिक को भी करना पड़ सकता है ये काम

Gautam Gambhir Big Statement: गौतम गंभीर अब टीम इंडिया के नए हेड कोच बन गए हैं। जिसके बाद गंभीर का खिलाड़ियों को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है। जिसके बाद हार्दिक पांड्या को भी ये काम करना पड़ सकता है।

hardik pandya gautam gambhir

hardik pandya gautam gambhir

Gautam Gambhir Big Statement: गौतम गंभीर अब श्रीलंका के साथ होने वाली टी20 और वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कोचिंग करते हुए दिखाई देंगे। अब गौतम गंभीर के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है। गंभीर आगामी चैंपियंस ट्रॉफी और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए टीम इंडिया तैयार करने वाले हैं। वहीं हेड कोच बनने के बाद गौतम गंभीर का एक बड़ा बयान सामने आया है। जिसके बाद अब हार्दिक पांड्या को भी ये काम करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

हार्दिक को भी खेलने होंगे टेस्ट मैच!

हेड कोच बनने के बाद गौतम गंभीर ने स्टारस्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए बताया कि मेरा हमेशा से इस बात में विश्वास रहा है कि अगर आप पूरी तरह से फिट और फॉर्म में हैं तो आपको क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में खेलना चाहिए। चोट लगना खिलाड़ियों के जीवम का एक हिस्सा है। जब आप तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं तो आप चोटिल हो सकते हैं, फिर आप ठीक होने के लिए रिहैब प्रक्रिया से गुजरते हैं। मै इस बात में विश्वास नहीं करता कि हम उसे टेस्ट के लिए रखेंगे और उसके कार्यभार का प्रबंधन करेंगे। अगर आप फिट हैं तो आगे आए और तीनों फॉर्मेट खेले।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या इस फैसले को खिलाड़ियों पर लागू करेंगे गंभीर

गंभीर का ये बड़ा बयान सामने आने के बाद सवाल उठने लगा है कि क्या इस फैसले को अब गंभीर टीम के खिलाड़ियों पर लागू करेंगे। अगर ये लागू होता है तो हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी इससे प्रभावित होंगे। हार्दिक काफी कम टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं।

पांड्या ने टीम इंडिया के लिए अभी तक महज 11 टेस्ट मैच ही खेले हैं। जिसमें उनके नाम 532 रन दर्ज हैं। इस दौरान पांड्या के बल्ले से 4 अर्धशतक और एक शतक निकला है। टीम इंडिया के लिए हार्दिक ने अपना आखिरी टेस्ट मैच अगस्त 2018 में खेला था। 6 साल होने को आए हैं लेकिन इस बीच पांड्या ने कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ