इस टीम के मालिक बने सौरव गांगुली, नई पारी की करने वाले हैं शुरुआत

Sourav Ganguly: पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली अब क्रिकेट के अलावा दूसरे खेल में अपनी पारी की नई शुरुआत करने वाले हैं। सौरव गांगुली इस नई टीम के मालिक बन गए हैं।

Sourav Ganguly

Sourav Ganguly

Sourav Ganguly New Team: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली अब अपनी नई पारी की शुरुआत क्रिकेट में नहीं बल्कि दूसरे खेल में करने वाले हैं। सौरव गांगुली को अब इस साल अगस्त और सितंबर में आयोजित होने वाले भारतीय रेसिंग फेस्टिवल 2024 के लिए कोलकाता रॉयल टाइगर्स टीम का मालिक घोषित किया गया है। कोलकाता रॉयल टाइगर्स की टीम पहली बार भारतीय रेसिंग फेस्टिवल में हिस्सा ले रही है।

विज्ञापन

टीम का मालिक बनाए जाने पर दादा का रिएक्शन

भारतीय रेसिंग फेस्टिवल 2024 के लिए कोलकाता रॉयल टाइगर्स टीम का मालिक बनाए जाने के बाद सौरव गांगुली ने कहा कि कोलकाता रॉयल टाइगर्स टीम का मालिक बनाए जाने के बाद में काफी उत्साहित हूं। उनका कहना है कि मोटरस्पोर्ट्स हमेशा से ही मेरा जुनून रहा है। भारतीय रेसिंग फेस्टिवल में कोलकाता रॉयल टाइगर्स के साथ जुड़कर हम मोटरस्पोर्ट उत्साही लोगों की नई पीढ़ी को प्रेरित करके इसका एक मजबूत निर्माण करना चाहेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

गांगुली दूसरे खेलों की फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ने वाले पहले क्रिकेटर नहीं हैं, इससे पहले टीम इंडिया के स्टार स्पिन गेदंबाज आर अश्विन अमेरिकन गैम्बिट्स टीम में निवेश कर चुके हैं, जो शतरंज लीग में शामिल है।

विज्ञापन

आईपीएल में दिल्ली टीम से जुड़े हैं दादा

सौरव गांगुली आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट भी हैं। इससे पहले ‘दादा’ दिल्ली कैपिटल्स के मेंटोर भी रहे थे लेकिन बीसीसीआई की अध्यक्ष बनने के बाद उनको मेंटोर का पद छोड़ना पड़ा था। साल 2023 में सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बने थे और पूरे तीन साल के बाद उनकी दिल्ली टीम में वापसी हुई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ