Champions Trophy 2025: पाकिस्तान के लिए आई गुड न्यूज, टूर्नामेंट से पहले आधा काम हुआ पूरा

Champions Trophy 2025: आईसीसी ने आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन का जिम्मा पाकिस्तान को दिया है। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले पाकिस्तान के लिए गुड न्यूज आई है।

Mohsin Naqvi
विज्ञापन

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी इस बार आईसीसी ने पाकिस्तान को सौंपी है। टूर्नामेंट का आयोजन अगले साल होने वाला है। कुल 8 देश टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले हैं। पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अपनी तैयारियों को मुकम्मल करने की कोशिश कर रहा है। टूर्नामेंट के लिए लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम का पुनर्निर्माण कार्य प्रगति पर है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले ही स्टेडियम का पुनर्निर्माण कार्य 50 फीसदी पूरा हो चुका है।

जोर शोर के साथ पाकिस्तान की तैयारी

मोहसिन नकवी ने साल की शुरुआत में पीसीबी का पदभार संभालने के बाद पाकिस्तान के कई स्टेडियम के पुनर्निर्माण का आदेश दिया था। हालांकि अब गद्दाफी स्टेडियम सहित अन्य मैदानों का कार्य 50 फीसदी पूरा हो गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बचा हुआ काम मुकम्मल कर लें।

विज्ञापन

भारतीय फैंस को मिलेगा 17 हजार वीजा

मोहसिन नकवी ने कहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत को 17 हजार वीजा दिया जाएगा, जो भी फैंस पाकिस्तान आकर चैंपियंस ट्रॉफी देखना चाहते हैं उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड टीम इंडिया को टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान रवाना नहीं करना चाहती है। इसके पीछे बीसीसीआई ने सुरक्षा कारणों का हवाला दिया था। टीम इंडिया अपने सभी मैच हाइब्रिड मॉडल पर खेलना चाहती है। इससे पहले एशिया कप 2023 की भी मेजबानी पाकिस्तान को मिली थी। लेकिन भारत ने अपने सभी मैच श्रीलंका में खेले थे। इस बार फिर चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी का पेंच फंस रहा है।

कुल 8 देश लेंगे हिस्सा

चैंपियंस ट्रॉफी आखिरी बार इंग्लैंड की सरजमीं पर साल 2017 में खेली गई थी। टूर्नामेंट का फाइनल मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था। पाकिस्तान ने भारत को हराते हुए खिताब पर कब्जा जमाया था। अब 7 साल बाद एक बार फिर से चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होने जा रहा है। इस बार कुल 8 देश हिस्सा लेने वाले हैं, जिसमें भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका नजर आएंगे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ