Ravi Shastri on Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। उनकी फिटनेस की वजह से उन्हें टी20 टीम की कप्तानी भी नहीं मिली है। मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर ने भी हार्दिक को कप्तानी ना मिलने का यही कारण बताया था। इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने हार्दिक पांड्या को अपनी फिटनेस पर और ज्यादा वर्क करने की एडवाइस दी है।
हार्दिक पांड्या की फिटनेस को लेकर कही ये बात
रवि शास्त्री ने हाल में ही आईसीसी रिव्यू के लेटेस्ट एडिशन में हार्दिक पांड्या की फिटनेस को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने हार्दिक पांड्या को बताया कि कैसे वो और ज्यादा अपनी फिटनेस को और ज्यादा बेहतर कर सकते हैं और अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी के लिए वनडे टीम में जगह बना सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि वो खेलना जारी रखे। मैच फिटनेस बहुत ज्यादा जरूरी है, इसी वजह से जितने भी टी20 मैच हैं, उसे वो मुकाबले खेलने चाहिए। अगर वो फिट महसूस करते हैं तो वो वनडे टीम में जगह बना सकते हैं।
गेंदबाजी करना है जरूरी
उन्होंने आगे कहा, ‘उन्हें अपनी गेंदबाजी पर ध्यान देना होगा। अगर कोई वनडे में सिर्फ तीन ओवर ही गेंदबाजी कर रहा है, जहां पर 10 ओवर फेंकने हैं, तो टीम के बैलेंस पर इसका असर पड़ता है। अगर आप हर मैच में लगातार आठ से 10 ओवर गेंदबाजी कर सकते हैं और फिर अपने बल्लेबाजी कर सकते है तो मुझे लगता है कि वह एकदिवसीय क्रिकेट में भी खेल सकते हैं।
हार्दिक को खुद लेना होगा फैसला
हार्दिक को लेकर उन्होंने कहा, ‘सब कुछ हार्दिक पांड्या पर ही निर्भर करता है। वो अपनी बॉडी को बेहतर जानता है। लेकिन मुझे लगता है कि जिस तरह का प्रदर्शन उन्होंने विश्व कप में किया है, उससे उन्हें वनडे टीम में वापस आने की प्रेरणा मिलेगी। उसे अपनी फिटनेस को और ज्यादा बेहतर करना होगा।’
ये भी पढ़ें: Paris Olympics: आज कितने पदक जीत सकता है भारत? देखें तीसरे दिन का पूरा शेड्यूल
ये भी पढ़ें: Paris Olympics में दूसरे दिन कैसा रहा भारत का प्रदर्शन? यहां देखें जीत-हार का हर अपडेट
ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: भारतीय खिलाड़ी को लगा झटका, जीत के बाद भी फिर खेलना होगा मैच
संबंधित खबरें
PM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
4 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
5 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
5 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
6 hrs agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
6 hrs agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
7 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
8 hrs agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines