Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

बॉक्सिंग इतिहास के सबसे बड़े मैच का ऐलान! मेवेदर के सामने होगा पुराना ‘दुश्मन’, टूटेंगे कमाई के सारे रिकॉर्ड?

Floyd Mayweather Jr vs Manny Pacquiao: बॉक्सिंग इतिहास के सबसे बड़े मैच का ऐलान हो गया है. फ्लॉयड मेवेदर जूनियर और मैनी पैकियाओ के बीच प्रोफेशनल बॉक्सिंग मैच तय हो गया है. 2015 में उनके बीच धमाकेदार मैच हुआ था, जिसने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. अब दोबारा दोनों पूर्व दुश्मन आमने-सामने होंगे.

Author
Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Feb 24, 2026 13:16
Floyd Mayweather Jr vs Manny Pacquiao
धमाकेदार बॉक्सिंग मैच का ऐलान

Floyd Mayweather Jr vs Manny Pacquiao: बॉक्सिंग फैंस की पुरानी यादें ताजा होने वाली हैं. फ्लॉयड मेवेदर जूनियर और मैनी पैकियाओ के बीच 2015 में हुआ ऐतिहासिक मैच सभी फैंस को अच्छे से याद होगा. अब 11 साल बाद दोनों पुराने दुश्मन फिर से आमने-सामने होंगे. काफी समय से इस मैच पर चर्चा थी और अब आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान हो गया है. यह बॉक्सिंग इतिहास का सबसे बड़ा मैच माना जा रहा है. जब दोनों पिछली बार आमने-सामने आए थे, तो कमाई के मामले में इसने सबसे बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. अब वो फिर से सारे रिकॉर्ड तोड़ने के लिए भिड़ेंगे.

सितंबर में होगा मेवेदर vs पैकियाओ मैच

नेटफ्लिक्स ने आधिकारिक तौर पर पोस्ट डालते हुए ऐलान कर दिया है कि फ्लॉयड मेवेदर जूनियर और मैनी पैकियाओ के बीच बॉक्सिंग मैच होगा. 19 सितंबर 2026 को दोनों आमने-सामने होंगे. लास वेगास के स्फीयर वेन्यू में यह पहला मैच होने वाला है और नेटफ्लिक्स ने इसे बड़ा बनाने की पूरी तैयारी कर ली है. फैंस मैच का आनंद नेटफ्लिक्स ऐप और वेबसाइट पर ले सकते हैं. अभी दोनों के वेट क्लास और राउंड्स की संख्या के बारे में ऐलान होना बाकी है लेकिन बॉक्सिंग फैंस के बीच अभी से ही अलग लेवल का उत्साह नजर आ रहा है.

---विज्ञापन---

आप नीचे नेटफ्लिक्स की आधिकारिक पोस्ट देख सकते हैं:

ये भी पढ़ें:- मैच से पहले धोए बर्तन, विदेश में सड़क पर बिताया वक्त! लाचार पाकिस्तानी कप्तान ने सुनाई टीम से धोखे की कहानी

टूटेंगे कमाई के सारे रिकॉर्ड?

2 मई 2015 को फ्लॉयड मेवेदर जूनियर और मैनी पैकियाओ के बीच धमाकेदार मैच हुआ था. इसने बॉक्सिंग इतिहास के कई सारे बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. ईएसपीएन की रिपोर्ट के मुताबिक मेवेदर और पैकियाओ के इस महामुकाबले की यूनाइटेड स्टेट्स में 4.6 मिलियन PPV खरीदी हुई थी.

मैच से उन्हें 410 मिलियन डॉलर्स (3,729 करोड़ रुपये) की कमाई हुई थी. टिकट से आयोजकों ने 72.2 मिलियन डॉलर्स (656 करोड़ रुपये) कमाए थे. 11 साल में कोई भी बॉक्सिंग मैच यह रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया है. फ्लॉयड मेवेदर जूनियर और मैनी पैकियाओ अब फिर से आमने-सामने होंगे और वो अपना ही कीर्तिमान तोड़ना चाहेंगे.

ये भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया में फजीहत, इस्लामाबाद में लीपापोती! पाकिस्तान के बर्तन मांजते खिलाड़ियों के कड़वे सच ने हिला दी ‘सियासत’

First published on: Feb 24, 2026 01:16 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.