IND vs NZ: बेंगलुरु के बाद पुणे टेस्ट में भी टीम इंडिया बैकफुट पर है। न्यूजीलैंड द्वारा पहली पारी में बनाए गए 259 रन के जवाब में भारत की पूरी टीम सिर्फ 156 रन बनाकर ढेर हो गई। भारतीय बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन दूसरे टेस्ट में भी जारी रहा। रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज फिर बुरी तरह से फ्लॉप रहे। रोहित का खाता भी नहीं खुला, तो कोहली महज एक रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। पहली पारी के आधार पर न्यूजीलैंड ने 103 रन की अहम बढ़त हासिल की। दिन का खेल खत्म होने तक मेहमान टीम ने 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 198 रन लगा दिए हैं। भारतीय टीम की अपने ही घर में हुकूमत फीकी पड़ रही है। बल्लेबाजों के शर्मनाक प्रदर्शन की वजह से टीम इंडिया के साथ वो घटना घटी है, जो पिछले 23 साल में एक बार भी नहीं घटी थी।
23 साल में पहली बार हुआ ऐसा
पहली पारी में भारत की पूरी टीम सिर्फ 156 रन बनाकर ढेर हुई। टीम की ओर से सर्वाधिक 38 रन रविंद्र जडेजा के बल्ले से निकले, जबकि यशस्वी जायवसाल ने 30 रन का योगदान दिया। ऋषभ पंत सिर्फ 18 रन बना सके, तो सरफराज खान 11 रन बनाकर चलते बने। न्यूजीलैंड ने लगातार दूसरे टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ 100 से ज्यादा रनों की बढ़त हासिल की।
भारत की सरजमीं पर 23 साल बाद ऐसा हुआ है, जब किसी टीम ने लगातार दो मैचों में टीम इंडिया के खिलाफ 100 से ज्यादा रनों की लीड ली है। इससे पहले साल 2001 में ऑस्ट्रेलिया ने वानखेड़े में 173 और ईडन गार्डन्स में 274 रन की बड़ी बढ़त हासिल की थी।
फिर फ्लॉप टीम इंडिया का बैटिंग ऑर्डर
बेंगलुरु के बाद पुणे टेस्ट की पहली पारी में भी भारतीय बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाज मिचेल सैंटनर ने अपनी घूमती गेंदों पर इंडियन बैटर्स को जमकर नाच नचाया। सैंटनर ने 53 रन खर्च करते हुए 7 विकेट अपने नाम किए, जबकि दो विकेट ग्लेन फिलिप्स की झोली में आए। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल के पवेलियन लौटने के बाद भारतीय पारी बुरी तरह से लड़खड़ा गई और देखते ही देखते पूरी टीम 156 रन पर ढेर हो गई।
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के बाद मुंबई टीम ने भी सूर्यकुमार यादव को दिया झटका
4 hrs agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
5 hrs agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
5 hrs agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
6 hrs agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
7 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
7 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
8 hrs ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
8 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines