हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Hockey World Cup 2026 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला

Hockey World Cup 2026 Full Schedule: FIH ने हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है, जो 15 से 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड्स में खेला जाएगा. भारतीय पुरुष टीम अपने अभियान की शुरुआत 15 अगस्त को वेल्स के खिलाफ मैच से करेगी, जबकि 19 अगस्त को अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी.

विज्ञापन
Hockey World Cup 2026

Hockey World Cup 2026 Full Schedule: हॉकी फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (FIH) ने बुधवार (18 मार्च) को महिला और पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. दोनों टूर्नामेंट इस साल 15 से 30 अगस्त के बीच नीदरलैंड्स और बेल्जियम में एक साथ खेले जाएंगे. भारत और पाकिस्तान समेत कुल 11 देशों ने दोनों वर्गों में इस वर्ल्ड कप के लिए क्वॉलीफाई किया है.

भारतीय पुरुष टीम अपने अभियान की शुरुआत 15 अगस्त को वेल्स के खिलाफ मैच से करेगी. इसके बाद टीम ग्रुप स्टेज में इंग्लैंड और फिर चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी. वहीं, भारतीय महिला टीम 16 अगस्त को अपने पहले मैच में चीन का सामना करेगी. आइए एक नजर डालते हैं हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के पूरे शेड्यूल पर.

इस दिन होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय पुरुष टीम अपने अभियान की शुरुआत 15 अगस्त को वेल्स के खिलाफ मैच से करेगी. इसके बाद टीम 17 अगस्त को इंग्लैंड का सामना करेगी. वहीं, 19 अगस्त को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. भारत के सभी ग्रुप स्टेज मैच भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे से एम्स्टेलवीन के वैगेनर हॉकी स्टेडियम में खेला जाएंगे.

विज्ञापन

भारतीय महिला टीम का पूरा शेड्यूल

हॉकी वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम 16 अगस्त को अपने पहले मैच में चीन से भिड़ेगी. इसके बाद 18 अगस्त को साउथ अफ्रीका और 20 अगस्त को इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले होंगे. बता दें कि, टूर्नामेंट की शुरुआत 15 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया और जापान की महिला टीमों के बीच होने वाले उद्घाटन मैच से होगी और यह टूर्नामेंट 30 अगस्त तक चलेगी.

FIH पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2026 – पूल स्टेज

Pool A (एम्स्टेलवीन, Netherlands)

तारीखमुकाबलास्थान
15 अगस्तनीदरलैंड्स vs जापानवेगेनर स्टेडियम
15 अगस्तअर्जेंटीना vs न्यूज़ीलैंडवेगेनर स्टेडियम
17 अगस्तनीदरलैंड्स vs न्यूज़ीलैंडवेगेनर स्टेडियम
17 अगस्तअर्जेंटीना vs जापानवेगेनर स्टेडियम
19 अगस्तनीदरलैंड्स vs अर्जेंटीनावेगेनर स्टेडियम
19 अगस्तन्यूज़ीलैंड vs जापानवेगेनर स्टेडियम

Pool B (वावर, Belgium)

तारीखमुकाबलास्थान
15 अगस्तबेल्जियम vs फ्रांसबेल्फियस एरेना
15 अगस्तजर्मनी vs मलेशियाबेल्फियस एरेना
17 अगस्तबेल्जियम vs मलेशियाबेल्फियस एरेना
17 अगस्तफ्रांस vs जर्मनीबेल्फियस एरेना
19 अगस्तजर्मनी vs बेल्जियमबेल्फियस एरेना
19 अगस्तफ्रांस vs मलेशियाबेल्फियस एरेना

Pool C (वावर)

तारीखमुकाबलास्थान
16 अगस्तऑस्ट्रेलिया vs आयरलैंडबेल्फियस एरेना
16 अगस्तस्पेन vs दक्षिण अफ्रीकाबेल्फियस एरेना
18 अगस्तऑस्ट्रेलिया vs दक्षिण अफ्रीकाबेल्फियस एरेना
18 अगस्तआयरलैंड vs स्पेनबेल्फियस एरेना
20 अगस्तऑस्ट्रेलिया vs स्पेनबेल्फियस एरेना
20 अगस्तआयरलैंड vs दक्षिण अफ्रीकाबेल्फियस एरेना

Pool D (एम्स्टेलवीन)

तारीखमुकाबलास्थान
15 अगस्तभारत vs वेल्सवेगेनर स्टेडियम
15 अगस्तइंग्लैंड vs पाकिस्तानवेगेनर स्टेडियम
17 अगस्तभारत vs इंग्लैंडवेगेनर स्टेडियम
17 अगस्तपाकिस्तान vs वेल्सवेगेनर स्टेडियम
19 अगस्तपाकिस्तान vs भारतवेगेनर स्टेडियम
19 अगस्तइंग्लैंड vs वेल्सवेगेनर स्टेडियम

ये भी पढ़ें- IPL 2026 में क्या आखिरी बार खेलते दिखेंगे ये 7 धाकड़ खिलाड़ी? देखें लिस्ट में कौन-कौन

FIH महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 – पूल स्टेज

Pool A (एम्स्टेलवीन, Netherlands)

तारीखमुकाबलास्थान
15 अगस्तऑस्ट्रेलिया vs जापानवेगेनर स्टेडियम
15 अगस्तनीदरलैंड्स vs चिलीवेगेनर स्टेडियम
17 अगस्तऑस्ट्रेलिया vs नीदरलैंड्सवेगेनर स्टेडियम
17 अगस्तचिली vs जापानवेगेनर स्टेडियम
19 अगस्तनीदरलैंड्स vs जापानवेगेनर स्टेडियम
19 अगस्तचिली vs ऑस्ट्रेलियावेगेनर स्टेडियम

Pool B (वावर, Belgium)

तारीखमुकाबलास्थान
15 अगस्तअर्जेंटीना vs अमेरिकाबेल्फियस एरेना
15 अगस्तजर्मनी vs स्कॉटलैंडबेल्फियस एरेना
17 अगस्तजर्मनी vs अर्जेंटीनाबेल्फियस एरेना
17 अगस्तअमेरिका vs स्कॉटलैंडबेल्फियस एरेना
19 अगस्तअमेरिका vs जर्मनीबेल्फियस एरेना
19 अगस्तअर्जेंटीना vs स्कॉटलैंडबेल्फियस एरेना

Pool C (वावर)

तारीखमुकाबलास्थान
16 अगस्तबेल्जियम vs न्यूज़ीलैंडबेल्फियस एरेना
16 अगस्तस्पेन vs आयरलैंडबेल्फियस एरेना
18 अगस्तन्यूज़ीलैंड vs आयरलैंडबेल्फियस एरेना
18 अगस्तस्पेन vs बेल्जियमबेल्फियस एरेना
20 अगस्तन्यूज़ीलैंड vs स्पेनबेल्फियस एरेना
20 अगस्तबेल्जियम vs आयरलैंडबेल्फियस एरेना

Pool D (एम्स्टेलवीन)

तारीखमुकाबलास्थान
16 अगस्तचीन vs भारतवेगेनर स्टेडियम
16 अगस्तइंग्लैंड vs दक्षिण अफ्रीकावेगेनर स्टेडियम
18 अगस्तभारत vs दक्षिण अफ्रीकावेगेनर स्टेडियम
18 अगस्तचीन vs दक्षिण अफ्रीकावेगेनर स्टेडियम
20 अगस्तभारत vs इंग्लैंडवेगेनर स्टेडियम
20 अगस्तइंग्लैंड vs चीनवेगेनर स्टेडियम

ये भी पढ़ें- बाबर आजम और फखर जमान ने दिया पाकिस्तान को बड़ा धोखा, जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola