---विज्ञापन---

IPL 2026 में क्या आखिरी बार खेलते दिखेंगे ये 7 धाकड़ खिलाड़ी? देखें लिस्ट में कौन-कौन

IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, जहां एक से बढ़कर एक रोमाचंक मुकाबले देखने को मिलेंगे. हालांकि, यह आईपीएल सीजन फैंस के लिए खास और भावुक होने वाला है, क्योंकि 7 दिग्गज खिलाड़ी इस सीजन के बाद आईपीएल से संन्यास ले सकते हैं.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

आईपीएल 2026 के मुख्य बिंदु

आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है और यह लगभग दो महीने तक चलेगा।

इस सीजन में एमएस धोनी, रोहित शर्मा, ईशांत शर्मा सहित 7 सुपरस्टार खिलाड़ी आखिरी बार खेलते हुए दिख सकते हैं।

44 वर्षीय एमएस धोनी इस सीजन में केवल 3 या 4 मैच खेल सकते हैं और इसके बाद आईपीएल से संन्यास ले सकते हैं।

अन्य संभावित संन्यास लेने वाले खिलाड़ी

38 वर्षीय रोहित शर्मा, 37 वर्षीय ईशांत शर्मा, अजिंक्य रहाणे, मिचेल स्टार्क, डेविड मिलर और सुनील नरेन भी आईपीएल को अलविदा कह सकते हैं।

IPL 2026

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) एक बार फिर धमाल मचाने के लिए तैयार है. आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है, जहां फिर से दुनिया भर के स्टार क्रिकेटर अपना जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे. करीब दो महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे. हालांकि, यह आईपीएल सीजन फैंस के लिए काफी खास और भावुक होने वाला है, क्योंकि कुछ दिग्गज खिलाड़ी इस सीजन के बाद आईपीएल को अलविदा कह सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे 7 सुपरस्टार खिलाड़ियों के बारे में जो इस सीजन आखिरी बार खेलते हुए नजर आ सकते हैं.

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम चेन्नई सुपर किंग्स के ‘थाला’ एमएस धोनी का है. 44 साल के धोनी 2026 सीजन के बाद आईपीएल से संन्यास ले सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबकि, धोनी इस सीजन सिर्फ 3 या 4 मैच ही खेलते हुए दिखाई देंगे. इसके बाद मुंबई इंडियंस को 5 बार आईपीएल का खिताब जीताने वाले कप्तान रोहित शर्मा का नाम आता है. 38 साल के रोहित पहले ही टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं. अब IPL 2026 में MI के लिए खेलते हुए वह अपने शानदार IPL करियर पर भी विराम लगा सकते हैं. वहीं, 37 साल के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा का भी यह आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है. इनके अलावा, अजिंक्य रहाणे, मिचेल स्टार्क, डेविड मिलर और सुनील नरेन जैसे खिलाड़ी भी आईपीएल को अलविदा कह सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- ‘पाकिस्तान के लिए बहुत बुरा होगा…’, काबुल हमले पर अफगान खिलाड़ी ने दी चेतावनी, भारत से लगाई मदद की गुहार

First published on: Mar 18, 2026 10:14 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola