---विज्ञापन---

खेल angle-right

बाबर आजम और फखर जमान ने दिया पाकिस्तान को बड़ा ‘धोखा’, जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Pakistan Cricket Team: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच पता चला है कि टी20 वर्ल्ड कप के दौरान बाबर आजम और फखर जमां अफिट नहीं थे, इसके बावजूद दोनों को टीम में चुना गया.

---विज्ञापन---

Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान क्रिकेट में इन दिनों काफी बवाल मचा हुआ है. पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम और फखर जमान के अनफिट होने के बावजूद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने की बात सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाबर और फखर टी20 वर्ल्ड कप टीम में चुने जाते वक्त पूरी तरह फिट नहीं थे. दावा किया जा रहा है कि वे वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल थे. इस पर खुद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के मेडिकल पैनल ने शक जताया है.

हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सीनियर सेलेक्टर आकिब जावेद ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले में जांच कराने की बात कही थी. अब आरोप टीम के फिजियो क्लिफ डीकन पर लग रहे हैं कि उन्होंने खिलाड़ियों को चोट छिपाकर खेलने की अनुमति दी.

---विज्ञापन---

चोट के बावजूद टी20 वर्ल्ड कप में खेले बाबर आजम

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, एक करीबी सूत्र ने बताया है कि टी20 वर्ल्ड कप के बाद ब्रिटेन के स्पोर्ट्स मेडिसिन एक्सपर्ट डॉ. जावेद मुगल ने जब दोनों खिलाड़ियों की जांच की, तो उन्होंने चिंता जताई. खासतौर पर बाबर की चोट उम्मीद से ज्यादा गंभीर निकली, जबकि फखर भी कई महीनों से इसी तरह की समस्या से जूझ रहे थे. मामला तब खुला जब वर्ल्ड कप के बाद बाबर ने पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण नेशनल टी20 चैंपियनशिप खेलने से मना कर दिया. वहीं फखर भी फिटनेस इश्यू से परेशान थे.

फिजियो पर लगा आरोप

सूत्रों के मुताबिक, सेलेक्टर्स ने मेडिकल पैनल को साफ कर दिया कि उन्होंने फिजियो की मंजूरी मिलने के बाद ही दोनों को टीम में चुना था. लेकिन अब यह भी कहा जा रहा है कि फिजियो पहले भी खिलाड़ियों को छोटी-मोटी चोट के बावजूद खेलने देते रहे हैं. फिलहाल बाबर नेशनल क्रिकेट अकादमी में रिहैब कर रहे हैं और उम्मीद है कि वो पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जालमी की कप्तानी करते नजर आएंगे. वहीं, फखर जमान ने हाल ही में कहा कि वो बांग्लादेश सीरीज के दौरान पूरी तरह फिट नहीं थे, लेकिन अब टी20 टूर्नामेंट के लिए तैयार हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- ‘पाकिस्तान के लिए बहुत बुरा होगा…’, काबुल हमले पर अफगान खिलाड़ी ने दी चेतावनी, भारत से लगाई मदद की गुहार

सिलेक्टर्स पहले ही कर चुके थे बाबर को ड्रॉप करने का फैसला

सूत्रों के अनुसार, खराब फॉर्म की वजह से सिलेक्टर्स पहले ही बाबर को ड्रॉप करने का मन बना चुके थे. चोट का मामला तो बाद में सामने आया. बाबर इन दिनों खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं और पिछले कुछ समय से उनका बल्ला खामोश ही रहा है. एशिया कप, चैंपियंस ट्रॉफी और अब टी20 वर्ल्ड कप हर बड़े टूर्नामेंट में वो उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं. यही वजह है कि अब पाकिस्तानी सेलेक्टर्स का भरोसा भी उन पर कम होता जा रहा है.

अगर आंकड़ों पर नजर डालें, तो इस साल टी20 में बाबर ने 7 मैचों में सिर्फ 167 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका औसत सिर्फ 27 और स्ट्राइक रेट सिर्फ 117.6 रहा है. वनडे में भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. साल 2025 में उन्होंने 34 की औसत और 77.16 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 544 रन बनाए.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- IPL 2026 में क्या आखिरी बार खेलते दिखेंगे ये 7 धाकड़ खिलाड़ी? देखें लिस्ट में कौन-कौन

First published on: Mar 18, 2026 11:37 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola