SA W vs ENG W: साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच महिला विश्व कप 2025 का चौथा मुकाबला खेला गया. इस मैच में इंग्लैंड ने कमाल कर दिया. इंग्लैंड की ओर से पहले गेंदबाजों ने कमाल किया. इसके बाद बल्लेबाजों ने अपना दमखम दिखाते हुए 10 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया. इंग्लैंड की ओर से लिन्सी स्मिथ ने कमाल की गेंदबाजी की. वहीं बल्लेबाजी में एमी जोन्स ने नाबाद 40 रन बनाकर साउथ अफ्रीका को धूल चटा दी.
69 रनों पर सिमट गई थी साउथ अफ्रीका
साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20.4 ओवर में 69 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज लौरा वोल्वार्ड्ट ने 5 गेंदों में 5 रन बनाए. इसके अलावा मुआवजा ब्रिट्स ने भी 5 रन बनाए. वहीं सुने बोन ने 2 और मारिजैन कप्प ने 4 रन बनाए. इसके अलावा सिनालो जाफटा ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. उन्होंने 36 गेंदों में 22 रनों की पारी खेली. टीम की ओर से कोई भी बल्लेबाज ने खासा प्रभावित नहीं कर सका. किसी भी बल्लेबाज के बल्ले से अर्धशतकीय पारी नहीं निकली.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: KL Rahul ने खत्म किया 9 साल का सूखा, अहमदाबाद में ठोका जोरदार शतक, वायरल हुआ सेलिब्रेशन
इंग्लैंड ने जीता मैच
70 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने कमाल कर दिया. टीम ने 10 विकेट से बाजी मार ली और विश्व कप 2025 में अपने कारवां को आगे बढ़ा दिया. टैमी ब्यूमोंट ने 35 गेंदों में 21 रनों की पारी खेली. इसके अलावा एमी जोन्स ने 50 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली. उन्होंने 6 चौके अपने नाम किए.
ये भी पढ़ें:- IND vs WI Test day 2 live: भारत ने खत्म की लीड, राहुल-गिल के बीच 80 रनों की साझेदारी, बैकफुट पर विंडीज के बॉलर
ऐसा रहा गेंदबाजों का प्रदर्शन
इंग्लैंड की ओर से लिन्सी स्मिथ ने सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम किए. उन्होंने 4 ओवर में 7 रन खर्च कर 3 विकेट चटकाए. वहीं नैट साइवर ब्रंट ने 2 विकेट लिए, जबकि सोफी एक्लेस्टोन को भी 2 सफलता मिली. वहीं इंग्लैंड के लिए चार्ली डीन ने भी 2 विकेट झटके.
संबंधित खबरें
कब और कहां देखें IND-W vs ZIM-W पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
15 mins agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज में बुमराह का खेलना मुश्किल, शमी को मिलेगा मौका?
52 mins agoगंभीर को नहीं वैभव पर भरोसा? लक्ष्मण की कोचिंग में मिले हैं लगातार मौके
1 hr agoसूर्या फिर हुए इग्नोर, रणजी ट्रॉफी के अगले मैच के लिए मुंबई की टीम का ऐलान
2 hrs agoPM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
9 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
10 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
10 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
11 hrs agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
11 hrs agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines