ENG vs WI: जो रूट का टेस्ट क्रिकेट में बड़ा कारनामा, खतरे में ब्रायन लारा का ये खास रिकॉर्ड

England vs West Indies 2nd Test: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन जो रूट ने बड़ा कारनामा करते हुए वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज को रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ दिया है। अब रूट के निशाने पर ब्रायन लारा का रिकॉर्ड है।

joe root

joe root

विज्ञापन

England vs West Indies 2nd Test: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच इन दिनों टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का दूसरा मैच नॉटिंघम में खेला जा रहा है। जिसमें एक बार फिर से इंग्लैंड की टीम मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। दूसरे टेस्ट मैच में जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन पहले सेशन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ने 87 रन बना लिए थे। इस मैच में रूट ने बड़ा कारनामा करते हुए श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल को पीछे छोड़ दिया है।

टेस्ट क्रिकेट में हासिल की खास उपलब्धि

दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में रन बनाने के मामले में श्रीलंका के शिवनारायण चंद्रपॉल को पीछे छोड़ दिया है। टेस्ट क्रिकेट में जो रूट के नाम अब 11,869 रन दर्ज हो गए हैं। जबकि इससे पहले शिवनारायण चंद्रपॉल के नाम 11,867 रन दर्ज थे। अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले जो रूट दुनिया के आठवें बल्लेबाज बन गए हैं। अब जो रूट के निशाने पर वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ब्रायन लारा का रिकॉर्ड है। रूट अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में ब्रायन लारा से 84 रन पीछे हैं।

विज्ञापन

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

1. सचिन तेंदुलकर (15,921 रन)
2. रिकी पोंटिंग (13,378 रन)
3. जैक कैलिस (13,289 रन)
4. राहुल द्रविड़ (13,288 रन)
5. एलिस्टर कुक (12,472 रन)
6. कुमार संगाकारा (12,400 रन)
7. ब्रायन लारा (11,953 रन)
8. जो रूट (11,869 रन*)

विज्ञापन

मजबूत स्थिति में इंग्लैंड

दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन पहले सेशन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 310 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। जबकि जो रूट और क्रिस वॉक्स क्रीज पर मौजूद थे। इंग्लैंड एक बार फिर से मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। सीरीज का पहला मैच जीतकर इंग्लैंड 1-0 से पहले ही आगे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ