IND vs SL: टीम इंडिया को श्रीलंका दौरे के लिए मिला नया बॉलिंग कोच

Team India New Bowling Coach: श्रीलंका दौरे के लिए बीसीसीआई ने नए बॉलिंग कोच का ऐलान कर दिया है। जल्द ही ये दिग्गज गौतम गंभीर के कोचिंग स्टाफ के साथ जुड़ सकता है।

Team India Sri Lanka Tour

भारतीय टीम

विज्ञापन

Team India New Bowling Coach: भारतीय टीम श्रीलंका दौरे के लिए सोमवार 22 जुलाई को रवाना हो सकती है। इससे पहले ये बड़ा सवाल बना हुआ था कि आखिर इस दौरे पर टीम इंडिया के साथ बॉलिंग कोच के तौर पर कौन जाएगा। जिसकी तस्वीर अब साफ हो गई है। अभी तक टीम इंडिया के नए बॉलिंग कोच को लेकर साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल का नाम सबसे आगे चल रहा था लेकिन अब मोर्कल श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के साथ नहीं जाएंगे।

जिसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) से जुड़े साईराज बहुतुले को अस्थायी रूप से श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का बॉलिंग कोच बनाया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार बहुतुले गौतम गंभीर की अगुआई वाले कोचिंग स्टाफ में जल्द शामिल होंगे। बहुतुले आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के भी कोच रह चुके हैं।

विज्ञापन

27 जुलाई से होगी श्रीलंका दौरे की शुरुआत

श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया वनडे और टी20 सीरीज खेलने वाली है। जहां एक तरफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे तो वहीं टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव टीम के कप्तान होंगे। वनडे सीरीज में विराट कोहली भी वापसी करने वाले हैं। इस दौरे की शुरुआत की टी20 सीरीज के साथ होगी। टी20 सीरीज का पहला मैच 27 जुलाई को खेला जाएगा।

विज्ञापन

कोच के रूप में गंभीर की पहली सीरीज

राहुल द्रविड़ के बाद गौतम गंभीर को टीम इंडिया का नया हेड कोच बनाया गया। जिसके बाद अब गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया श्रीलंका दौरे पर अपनी पहली सीरीज खेलने वाली है। गौतम गंभीर अपने कार्यकाल की शुरुआत श्रीलंका दौरे पर वनडे और टी20 दोनों सीरीज को जीतकर करना चाहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ