Live Updates
18:21 (IST) 14 Feb 2026
इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीता मुकाबला

इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी दूसरी जीत हासिल कर ली है. कोलकाता में खेले गए इस मुकाबले में स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 153 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे इंग्लैंड की टीम ने 18.2 ओवर में ही 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इंग्लैंड की ओर टॉम बैंटन ने सबसे ज्यादा 63* रनों की पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. उनके अलावा, जैकब बेथेल ने 32 रन और सैम करन ने 28 रन बनाए. वहीं, स्कॉटलैंड की ओर से सभी गेंदबाजों ने 1-1 विकेट लिया.

18:12 (IST) 14 Feb 2026
ENG vs SCO Live Score: इंग्लैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन

17वें ओवर की पहली गेंद पर इंग्लैंड को 5वां झटका लगा. सैम करन 28 रन बनाकर ब्रैड व्हील की गेंद पर आउट हो गए.

18:08 (IST) 14 Feb 2026
ENG vs SCO Live Score: टॉम बैंटन ने जड़ा शानदार अर्धशतक

टॉम बैंटन ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 33 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है.

17:52 (IST) 14 Feb 2026
ENG vs SCO Live Score: इंग्लैंड का स्कोर 100 के पार

इंग्लैंड ने 13वें ओवर में 100 का आंकड़ा पार कर लिया. इंग्लैंड ने 13 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 102 रन बना लिए हैं. फिलहाल टॉस बैंटन 48 रन और सैम करन 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. अब इंग्लैंड को जीत के लिए 42 गेंदों पर 51 रनों की जरूरत है.

17:45 (IST) 14 Feb 2026
ENG vs SCO Live Score: इंग्लैंड का चौथा विकेट गिरा

11वें ओवर की चौथी गेंद पर इंग्लैंड ने कप्तान हैरी ब्रूक के रूप में अपना चौथा विकेट गंवा दिया. ब्रूक सिर्फ 4 रन बनाकर माइकल लिस्क की गेंद पर आउट हो गए.

17:38 (IST) 14 Feb 2026
ENG vs SCO Live Score: इंग्लैंड को लगा तीसरा झटका

10वें ओवर की तीसरी गेंद पर इंग्लैंड को तीसरा झटका लगा. जैकब बेथेल 32 रन बनाकर ओलिवर डेविडसन की गेंद पर आउट हो गए.

17:27 (IST) 14 Feb 2026
ENG vs SCO Live Score: इंग्लैंड का स्कोर 50 के पार

153 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड के टीम ने 7वें ओवर में 50 का आंकड़ा पार कर लिया. इंग्लैंड ने 7 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 52 रन बना लिए हैं. इंग्लैंड ने पावरप्ले में 43 रन बटोरे. फिलहाल जैकब बेथेल 31 रन और टॉम बेंटन 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

17:02 (IST) 14 Feb 2026
ENG vs SCO Live Score: इंग्लैंड को लगा दूसरा झटका

दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर इंग्लैंड को दूसरा झटका लगा. जोस बटलर सिर्फ 3 रन बनाकर ब्रैंडन मैक्कुलन की गेंद पर आउट हो गए. इंग्लैंड का स्कोर 2 ओवर के बाद दो विकेट के नुकसान पर 13 रन है.

16:54 (IST) 14 Feb 2026
ENG vs SCO Live Score: इंग्लैंड को लगा पहला झटका, फिल साल्ट आउट

इंग्लैंड को पारी की दूसरे ही गेंद पर पहला झटका लगा. फिल साल्ट सिर्फ 2 रन बनाकर ब्रैंडन मैकमुलन की गेंद पर आउट हो गए. इंग्लैंड ने पहले ओवर में सिर्फ 4 रन बनाए.

16:52 (IST) 14 Feb 2026
ENG vs SCO Live Score: इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की ओर से फिल साल्ट और जोस बटलर पारी की शुरुआत करने उतरे हैं. वहीं, स्कॉटलैंड के लिए तेज गेंदबाज ब्रैंडन मैकमुलन पहला ओवर करने आए हैं.

16:40 (IST) 14 Feb 2026
ENG vs SCO Live Score: इंग्लैंड को मिला 153 रनों का टारगेट

टी20 वर्ल्ड कप के 23वें मुकाबले में इंग्लैंड को जीत के लिए 153 रनों का टारगेट मिला है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड की टीम ने 19.4 ओवर में 152 रन पर ऑलआउट हो गई. स्कॉटलैंड की ओर से कप्तान रिची बेरिंगटन 49 रनों की पारी खेली. उनके अलावा, माइकल जोन्स ने 33 रन और टॉम ब्रूस ने 24 रन बनाए. वहीं, इंग्लैंड की ओर से आदिल राशिद ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. जबकि जोफ्रा आर्चर और लियाम डॉसन ने 2-2 विकेट हासिल किए.

16:31 (IST) 14 Feb 2026
ENG vs SCO Live Score: स्कॉटलैंड का 9वां विकेट गिरा

19वें ओवर की पहली गेंद पर स्कॉटलैंड ने अपना 9वां विकेट गंवा दिया. जेमी ओवरटन ने ब्रैड व्हील को पवेलियन भेज दिया. व्हील सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए.

16:19 (IST) 14 Feb 2026
ENG vs SCO Live Score: आदिल राशिद ने एक ओवर में झटके 2 विकेट

पारी के 16वें ओवर आदिल राशिद ने दो विकेट चटकाए. स्कॉटलैंड ने 127 रन के स्कोर पर अपना 8वां विकेट गंवा दिया. आदिल ने पहले ओवर की चौथी गेंद पर मैथ्यू क्रोस को आउट किया और फिर आखिरी गेंद पर मार्क वाट को पवेलियन भेज दिया. क्रोस 8 रन, जबकि वाट ने 2 रन बनाए.

16:15 (IST) 14 Feb 2026
ENG vs SCO Live Score: स्कॉटलैंड का छठा विकेट गिरा

15वें ओवर की चौथी गेंद पर स्कॉटलैंड ने अपना छठा विकेट गंवा दिया. माइकल लीस्क सिर्फ एक रन बनाकर लियाम डॉसन की गेंद पर आउट हो गए. स्कॉटलैंड का स्कोर 15 ओवर के बाद 6 विकेट पर 125 रन है.

16:14 (IST) 14 Feb 2026
ENG vs SCO Live Score: स्कॉटलैंड का छठा विकेट गिरा

15वें ओवर की चौथी गेंद पर स्कॉटलैंड ने अपना छठा विकेट गंवा दिया. माइकल लीस्क सिर्फ एक रन बनाकर लियाम डॉसन की गेंद पर आउट हो गए. स्कॉटलैंड का स्कोर 15 ओवर के बाद 6 विकेट पर 125 रन है.

16:08 (IST) 14 Feb 2026
ENG vs SCO Live Score: अर्धशतक से चूके रिची बेरिंगटन, स्कॉटलैंड को 5वां झटका

14वें ओवर की पहली गेंद पर स्कॉटलैंड को पांचवां झटका लगा. रिची बेरिंगटन 32 गेंदों पर 49 रन बनाकर आदिल राशिद की गेंद पर आउट हो गए. वह अर्धशतक लगाने से सिर्फ एक रन से चूक गए.

16:02 (IST) 14 Feb 2026
ENG vs SCO Live Score: स्कॉटलैंड को लगा चौथा झटका, लियाम डॉसन ने टॉम ब्रूस को भेजा पवेलियन

13वें ओवर की चौथी गेंद पर स्कॉटलैंड को लगा चौथा झटका. लियाम डॉसन ने टॉम ब्रूस को पवेलियन का रास्ता दिखाया. ब्रूस 18 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हो गए. स्कॉटलैंड का स्कोर 13 ओवर के बाद चार विकेट पर 115 रन है.

15:56 (IST) 14 Feb 2026
ENG vs SCO Live Score: स्कॉटलैंड का स्कोर 100 के पार

पारी के 12वें ओवर में स्कॉटलैंड ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया. टीम ने 12 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 105 रन बना लिए हैं. फिलहाल रिची बेरिंगटन 41 रन और टॉम ब्रूस 23 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

15:46 (IST) 14 Feb 2026
ENG vs SCO Live Score: स्कॉटलैंड ने 10 ओवर्स में बनाए 90 रन

स्कॉटलैंड ने शुरुआत 10 ओवर्स में तीन विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए हैं. फिलहाल रिची बेरिंगटन 36 रन और टॉम ब्रूस 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

15:30 (IST) 14 Feb 2026
ENG vs SCO Live Score: स्कॉटलैंड को लगा तीसरा झटका

छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर स्कॉटलैंड को तीसरा झटका लगा. सैम करन ने माइकल जोन्स को आउट किया. जोन्स 20 गेंदों पर 33 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

England vs Scotland T20 World Cup 2026 Highlights: इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 23वें मुकाबले में स्कॉटलैंड को 5 विकेट से हरा दिया. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 153 रनों का टारगेट रखा था. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 18.2 ओवर में ही 5 विकेट पर 155 रन बनाकर मैच जीत लिया. इंग्लैंड की ओर टॉम बैंटन ने सबसे ज्यादा 41 गेंदों पर 63* रनों की पारी खेली और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. वहीं, विल जैक्स 10 बॉल पर 16 रन बनाकर नाबाद लौटे. उनके अलावा, जैकब बेथेल ने 32 और सैम करन ने 28 रन बनाए. वहीं, स्कॉटलैंड की ओर से ब्रैंडन मैक्मुलेन, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी और माइकल लीस्क ने 1-1 विकेट लिया.

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड की टीम 19.4 ओवर में 152 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. स्कॉटलैंड की ओर से कप्तान रिची बेरिंगटन 49 रनों की पारी खेली. उनके अलावा, माइकल जोन्स ने 33 रन और टॉम ब्रूस ने 24 रन बनाए. वहीं, इंग्लैंड की ओर से आदिल राशिद ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. जबकि जोफ्रा आर्चर और लियाम डॉसन ने 2-2 विकेट हासिल किए. यह इंग्लैंड की इस टी20 वर्ल्ड कप में दूसरी जीत है. इससे पहले टीम ने नेपाल को रोमांचक मुकाबले में 4 रन से हराया था. इस जीत के साथ इंग्लैंड पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. वहीं, स्कॉटलैंड की तीन मैचों में यह दूसरी हार रही. इससे पहले उसे वेस्टइंडीज के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---