England vs Scotland T20 World Cup 2026 Highlights: इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 23वें मुकाबले में स्कॉटलैंड को 5 विकेट से हरा दिया. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 153 रनों का टारगेट रखा था. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 18.2 ओवर में ही 5 विकेट पर 155 रन बनाकर मैच जीत लिया. इंग्लैंड की ओर टॉम बैंटन ने सबसे ज्यादा 41 गेंदों पर 63* रनों की पारी खेली और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. वहीं, विल जैक्स 10 बॉल पर 16 रन बनाकर नाबाद लौटे. उनके अलावा, जैकब बेथेल ने 32 और सैम करन ने 28 रन बनाए. वहीं, स्कॉटलैंड की ओर से ब्रैंडन मैक्मुलेन, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी और माइकल लीस्क ने 1-1 विकेट लिया.
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड की टीम 19.4 ओवर में 152 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. स्कॉटलैंड की ओर से कप्तान रिची बेरिंगटन 49 रनों की पारी खेली. उनके अलावा, माइकल जोन्स ने 33 रन और टॉम ब्रूस ने 24 रन बनाए. वहीं, इंग्लैंड की ओर से आदिल राशिद ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. जबकि जोफ्रा आर्चर और लियाम डॉसन ने 2-2 विकेट हासिल किए. यह इंग्लैंड की इस टी20 वर्ल्ड कप में दूसरी जीत है. इससे पहले टीम ने नेपाल को रोमांचक मुकाबले में 4 रन से हराया था. इस जीत के साथ इंग्लैंड पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. वहीं, स्कॉटलैंड की तीन मैचों में यह दूसरी हार रही. इससे पहले उसे वेस्टइंडीज के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.