England Playing 11: इंग्लैंड क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड दौरे पर है, जहां पर 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जानी है. पहला टी-20 मैच 18 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च हेगले ओवल में खेला जाएगा. इंग्लैंड ने पहले टी-20 मैच के लिए अपनी धांसू प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है. टीम में एक साथ 4 विकेटकीपर को मौका मिला है. न्यूजीलैंड के खिलाफ हैरी ब्रूक कप्तानी संभालेंगे. जोस बटलर के बाद उन्हें ही कप्तान बनाया गया है.
4 विकेटकीपर को मिला मौका
पहले टी-20 मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 में एक साथ 4 विकेटकीपर को मौका मिला है. जोस बटलर के अलावा फिल साल्ट, टॉम बैंटन, और जॉर्डन कॉक्स को मिला है. ये खिलाड़ी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं, मिडिल ऑर्डर में जैकब बेथेल और कप्तान हैरी ब्रूक भी बैटिंग युनिट को मजबूत करेंगे.
ये खिलाड़ी भी दिखाएंगे जलवा
जेमी ओवर्टन को बेंच पर रखा है, जबकि ब्रायडन कार्स और सैम करन को प्लेइंग 11 में मौका मिला है. स्पिन विभाग में इंग्लैंड ने आदिल रशीद लेफ्ट-आर्म स्पिनर लियाम डॉसन को शामिल किया है। इसके अलावा जैकब बेथेल भी जरूरत पड़ने पर गेंदबाजी कर सकते हैं. तेज गेंदबाजी की कमान ल्यूक वुड संभालेंगे.
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
फिल साल्ट, जोस बटलर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, टॉम बैंटन, सैम करन, जॉर्डन कॉक्स, ब्रायडन कार्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद और ल्यूक वुड.
ये भी पढ़ें:-PAK W vs ENG W: खराब निकल गई पाकिस्तान की किस्मत, पॉइंट्स टेबल में हो गया बहुत बड़ा खेला
न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड T20I सीरीज का शेड्यूल
पहला T20I मैच: 18 अक्टूबर, हेगले ओवल (क्राइस्टचर्च)
दूसरा T20I मैच: 20 अक्टूबर, हेगले ओवल (क्राइस्टचर्च)
तीसरा T20I मैच: 23 अक्टूबर,, ईडन पार्क (ऑकलैंड)
ये भी पढ़ें:-W, W, W, W… 4-5, क्रिकेट में दिखा फुटबॉल वाला स्कोर! लगातार 4 बल्लेबाज डक पर आउट
संबंधित खबरें
क्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
11 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
11 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines