PAK W vs ENG W: खराब निकल गई पाकिस्तान की किस्मत, पॉइंट्स टेबल में हो गया बहुत बड़ा खेला  

PAK W vs ENG W: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के 16वें मुकाबले में पाकिस्तान और इंग्लिश टीम आमने-सामने थी. जहां पर पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम पूरे मैच में बहुत आगे नजर आ रही थी, लेकिन बारिश ने उनका पूरा खेल ही खराब कर दिया. वहीं मैच में बहुत ही खराब प्रदर्शन करने वाले इंग्लिश महिला क्रिकेट टीम को पॉइंट्स टेबल में बहुत बड़ा फायदा हुआ है. 

icc women's odi world cup 2025 points table

icc women's odi world cup 2025 points table

PAK W vs ENG W: पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड के बीच आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का 16वां मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया. जहां पर पाकिस्तान की टीम पूरे मैच में आगे नजर आ रही थी, लेकिन बारिश के कारण मुकाबला रद्द हो गया. हालांकि कारण ही पॉइंट्स टेबल में अभी भी पाकिस्तान की टीम नंबर 8 पर ही बनी हुई है. वहीं मुकाबले में खराब प्रदर्शन करने वाली इंग्लिश टीम को बहुत बड़ा फायदा हो गया है. 

विज्ञापन

पाकिस्तान टीम को हुआ बड़ा नुकसान 

हार की हैट्रिक के बाद पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया. बारिश से प्रभावित इस मैच में पाक ने इंग्लैंड को 31 ओवर में 9 विकेट पर 133 रनों पर ही रोक लिया. जिसके बाद पाकिस्तान को डकवर्थ लुईस नियम के कारण 113 रनों का लक्ष्य मिला. पाक की टीम ने 6.4 ओवर में बिना विकेट गंवाए 34 रन बना लिए थे.

विज्ञापन

उस समय बारिश के कारण मुकाबला फिर से रुक गया और दोबारा शुरू नहीं हो सका. मैच रद्द होने के कारण दोनों ही टीमों को 1-1 अंक मिला. पाकिस्तान की टीम 4 मैच में सिर्फ 1 अंक ही कमा सकी है. जिसके कारण ही पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे नंबर 8 पर नजर आ रही है. वहीं इंग्लिश टीम 4 मैचों में 3 जीत के साथ अब 7 अंक पर पहुंच चुकी है. इसी कारण अब टीम टेबल में पहले स्थान पर पहुंच चुकी है.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया को भी हो गया नुकसान 

मैच रद्द होने के कारण इंग्लिश महिला क्रिकेट टीम को जो 1 मिला उससे वो टॉप पर गए, तो ऑस्ट्रेलिया की टीम अब 4 मैचों के बाद 7 अंक के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. 4 मैचों में 6 अंक के साथ दक्षिण अफ्रीका की टीम नंबर 3 पर बनी हुई है. वहीं 4 मैचों में 4 अंकों के साथ टीम इंडिया चौथे स्थान पर नजर आ रही है. न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और श्रीलंका की स्थिति अभी भी खराब नजर आ रही है. फिलहाल सेमीफाइनल की रेस में भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीमें ही नजर आ रही है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ