इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, प्रोफेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

इंग्लैंड के 40 साल के खिलाड़ी ने प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है. इस खिलाड़ी ने साल 2009 में इंग्लैंड के लिए डेब्यू किया था. वहीं साल 2020 में उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला.

AI Created Image

AI Created Image

विज्ञापन

भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज में अब तक 2 मैच खेले गए हैं. भारत और इंग्लैंड ने 1-1 मुकाबला अपने नाम किया है. इस सीरीज के बीच इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी ने प्रोफेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. स्टार खिलाड़ी ने खुद इसका ऐलान किया है. साल 2009 में उन्होंने इंग्लैंड की ओर से डेब्यू किया था और आखिरी मुकाबला साल 2020 में खेला था.

स्टार खिलाड़ी ने लिया संन्यास

40 साल के जो डेनली पहले ही इंग्लैंड क्रिकेट टीम से संन्यास ले चुके थे. लेकिन अब उन्होंने प्रोफेशनल क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया है. उन्होंने बताया कि साल 2026 सीजन उनके करियर का आखिरी प्रोफेशन क्रिकेट होगा. 40 वर्षीय डेनली ने 2004 में केंट के लिए पदार्पण किया था. इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के लिए साल 2009 में पर्दापण किया. साल 2012 से 14 तक उन्होंने मिडिलसेक्स के लिए भी खेला था.

विज्ञापन

जो डेनली हुए भावुक

प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास के बारे में बात करते हुए डेनली ने कहा “पेशेवर क्रिकेट में एक अविश्वसनीय सफर के बाद, अब समय आ गया है कि मैं 2026 के सीजन के अंत में खेल से संन्यास की घोषणा करूं. क्रिकेट ने मुझे मेरी कल्पना से कहीं अधिक दिया है. केंट के लिए पदार्पण करने से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करने तक, हर पल मेरे लिए सौभाग्यपूर्ण रहा है. मुझे बेहतरीन टीम के साथियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने, असाधारण कोचों और सहायक कर्मचारियों के साथ काम करने और उन प्रशंसकों के सामने खेलने का सौभाग्य मिला है जिनका प्रोत्साहन मेरे लिए बहुत मायने रखता है.”

इंटरनेशनल करियर पर एक नजर

जो डेनली ने इंग्लैंड के लिए 15 टेस्ट मैच में 29.53 की औसत के साथ 827 रन बनाए. इसके अलावा उन्होंने 16 वनडे मैच में इंग्लैंड के लिए 446 रन बनाए. वहीं 13 टी-20 मैच की 12 पारियों में उन्होंने 446 रन बनाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ