England Cricket Team: आईपीएल 2025 के बीच इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए अपने दल का ऐलान कर दिया है। 22 मई से एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा। खास बात ये है कि साल 2003 के बाद जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम पहली बार इंग्लैंड की सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलेगी। इस मैच के लिए इंग्लैंड ने 13 खिलाड़ियों को चुना है। 1 मैच की टेस्ट सीरीज के लिए 2 नए खिलाड़ियों को इंग्लैंड क्रिकेट टीम में मौका मिला है।
2 नए खिलाड़ी हुए शामिल
जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम में 2 नए खिलाड़ियों को मौका मिला है। इन 2 खिलाड़ियों में सैम कुक और जॉर्डन कॉक्स को शामिल किया गया है।
27 साल के कुक ने अब तक 19.77 की औसत से 318 प्रथम श्रेणी विकेट लिए हैं। उन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड लायंस के दौरे पर तीन मैचों में 13 विकेट लेकर सबको प्रभावित किया।
वहीं, नॉटिंघमशायर के तेज गेंदबाज जोश टंग की टेस्ट टीम में वापसी हुई है। उन्होंने पिछली बार 2023 की एशेज सीरीज़ में खेला था। कई चोटों से जूझने के बाद उन्होंने इस सीजन में शानदार वापसी की है और चैंपियनशिप में अब तक 24 की औसत से 15 विकेट लिए हैं।
इन स्टार खिलाड़ियों को मिला मौका
जिम्बाब्वे के खिलाफ कप्तानी का जिम्मा बेन स्टोक्स को दिया गया है। उनके अलावा जो रूट, बेन डकेट और हैरी ब्रूक जैसे स्टार खिलाड़ियों को मौका मिला है।
इंग्लैंड का फुल स्क्वाड
बेन स्टोक्स (कप्तान), गस एटकिंसन, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, जो रूट ,जेमी स्मिथ ,जोश टंग।
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के बाद मुंबई टीम ने भी सूर्यकुमार यादव को दिया झटका
4 hrs agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
5 hrs agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
5 hrs agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
6 hrs agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
7 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
8 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
8 hrs ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
8 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines