हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्रिकेट में बेईमानी की सारे हदें पार, फिल्डर ने चुटकी बजाकर कराया बल्लेबाज को आउट, मचा बवाल

Fielder Flicks finger Cheating Controversy: इंग्लैंड के क्लब क्रिकेट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक फील्डर ने चुटकी बजाकर बल्लेबाज को आउट कर दिया. क्रिकेट के मैदान पर ऐसी बेईमानी देकर हर कोई हैरान है.

विज्ञापन
England Cheating Controversy (PIC Credit -AI)

Fielder Flicks finger Cheating Controversy: क्रिकेट के मैदान पर आपने बॉल टैंपरिंग, फेक फील्डिंग और विवादित अंपायरिंग जैसे कई तरीके की बेईमानी दिखी होगी, लेकिन अब इंग्लैंड के क्लब क्रिकेट में बेईमानी का एक ऐसा तरीका देखने को मिला है जिसने सबको हैरान कर दिया है. मैच के दौरान एक फील्डर ने बल्लेबाज को आउट कराने के लिए ‘फेक-एज’ का सहारा लिया और सिर्फ चुटकी बजाकर अंपायर को बेवकूफ बना दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पूरे मामले की आधिकारिक जांच शुरू कर दी गई है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यह विवाद नॉर्थ यॉर्कशायर एंड साउथ डरहम क्रिकेट लीग डिवीजन-2 के मुकाबले का है, जहां सॉल्टबर्न क्रिकेट क्लब सेकंड इलेवन और मिडिल्सब्रो सेकंड इलेवन आमने-सामने थीं. वायरल वीडियो में साफ दिखाई देता है कि बल्लेबाज गेंद खेलने की कोशिश करता है, लेकिन बल्ले और गेंद का कोई संपर्क नहीं होता. इसी दौरान पहली स्लिप में खड़े फील्डर ने उंगलियों से चुटकी बजाई, जिससे ऐसा लगा मानो गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के दस्तानों में गई हो. विकेटकीपर और अन्य खिलाड़ियों ने तुरंत जोरदार अपील की और अंपायर ने भी बल्लेबाज को आउट करार दे दिया. वीडियो वायरल होने के बाद क्रिकेट फैंस ने इस घटना को खेल भावना के खिलाफ बताया है.

ये भी पढ़ें – ICC रैंकिंग में 230 पायदान के फायदे के साथ इस नंबर पर पहुंचे वैभव सूर्यवंशी! अभिषेक शर्मा को हुआ नुकसान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola