IND vs ENG 2nd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला गया था. भारत ने टॉस जीता था और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी भी बने.
भारत की ओर से कोई भी बल्लेबाज इस मैच में अर्धशतक नहीं जमा पाया. लेकिन अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने अहम पारी खेली. इंग्लैंड की ओर से सैम करन ने शानदार गेंदबाजी की और सबसे ज्यादा विकेट झटके. इसके अलावा जैकब बेथेल ने तूफानी अर्धशतक ठोककर मैच का पासा पलट दिया. इंग्लैंड ने 4 विकेट से बाजी मार ली.
भारत ने बनाए थे 190 रन
भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 43 रनों की शानदार पारी खेली. इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी 10 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी की थी. वहीं, ईशान किशन ने इस मैच में 40 गेंदों में 49 रन बनाए और सैम करन का शिकार हो गए.
इसके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी 22 गेंदों में 37 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का जड़ा था. इसके अलावा तिलक वर्मा ने 11 गेंदों में 24 रनों की शानदार पारी खेली थी. इस तरह भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए थे. इंग्लैंड की ओर से सैम करन ने 3 विकेट झटके थे. इसके अलावा जोफ्रा आर्चर और लियाम डॉसन को 1-1 सफलता मिली थी.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
ऐसी रही इंग्लैंड की बल्लेबाजी
191 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड को खराब शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज फिल्प साल्ट बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, जबकि जोस बटलर भी डक पर आउट हुए. दोनों सलामी बल्लेबाज का खाता नहीं खुल सका. इसके बाद मोर्चा कप्तान हैरी ब्रूक ने संभाला. उन्होंने 15 गेंदों में 39 रनों की अहम पारी खेली, जबकि टॉम बैंटन ने 32 गेंदों में 39 रन बनाए थे.
जैकेब बेथेल ने नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 76 रनों की नाबाद पारी खेली. उन्होंने 5 चौके के अलावा 5 छक्के अपने नाम किए. इंग्लैंड ने 19 ओवर में ही 191/6 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया.
ये भी पढ़ें: अक्षर पटेल ने इतिहास के पन्नों में दर्ज कराया नाम, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय
संबंधित खबरें
मैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की मिली धमकी
20 mins agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर तीसरे T20 मैच में कर सकते हैं विराट कोहली की बराबरी
30 mins agoईशान किशन ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, बने नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज
56 mins agoहार्दिक से लेकर चहल तक, IPL 2027 से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 10 खिलाड़ी
1 hr agoबिहार की रणजी ट्रॉफी टीम में वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिली जगह?
1 hr agoNZ वनडे सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर की हुई रोहित-विराट के खास क्लब में धमाकेदार एंट्री
2 hrs agoकब शुरू होगी IND vs NZ टी20 सीरीज? जानें शेड्यूल और लाइव की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoIND vs WI: क्या बारिश की वजह से रद्द हो जाएगा दूसरा टी-20 मैच?
2 hrs agoआईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आई बड़ी अपडेट
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines