England cricket Team: टी-20 विश्व कप 2026 की मेजबानी संयुक्त रूप से भारत और श्रीलंका के कंधों पर है। ऐसे में भाग लेने वाले अब सभी देश अपनी तैयारियों में जुट चुके हैं। इंग्लैंड ने भी एशियाई पिचों पर ढलने के लिए टी-20 विश्व कप 2026 से पहले खास सीरीज की तैयारियां कर ली हैं। इंग्लैंड क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज खेलेगी, जिससे भारत और श्रीलंका में होने वाले टी-20 विश्व कप को लेकर तैयारियां पूरी की जा सके।
टी-20 विश्व कप 2026 की तैयारी में इंग्लैंड
इंग्लैंड क्रिकेट टीम टी-20 विश्व कप 2026 से पहले श्रीलंका का दौरा करेगी। इस दौरे के लिए इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने ऐलान भी कर दिया है। दौरे का आगाज वनडे प्रारूप से होगा। तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 22 जनवरी को खेला जाएगा। दूसरा मैच 24 जनवरी को, जबकि 27 जनवरी को तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मैच 30 जनवरी को खेला जाएगा, जबकि 1 फरवरी को दूसरा मैच खेला जाना है, जबकि 3 फरवरी को तीसरा मुकाबला खेला जाएगा।
पिछली बार सेमीफाइनल में मिली थी हार
टी-20 विश्व कप का खिताब इंग्लैंड ने दो बार अपने नाम किया है। साल 2010 और 2022 में इंग्लैंड ने खिताब जीता था। इसके बाद टी-20 विश्व कप 2024 में भी टीम का प्रदर्शन शानदार रहा था। टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। हालांकि भारत ने इंग्लैंड को हराते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। इसके बाद टीम इंडिया ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था।
संबंधित खबरें
IND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
53 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
10 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
11 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
12 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines