ENG-W Squad Announced: इंग्लैंड और भारत के बीच अभी टेस्ट सीरीज चल रही है। इसी बीच इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ होने वाली 3 एकदिवसीय सीरीज के लिए अपनी विमेंस टीम का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है। नैट स्कीवर-ब्रंट की अगुवाई में यह टीम अपने घर में भारत को पटखनी देने की कोशिश कर सकती है। बता दें कि इंग्लिश टीम में स्टार स्पिनर सोफी इकलेस्टन की वापसी हो गई है। वो वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला में नजर नहीं आई थीं।
इंग्लैंड की भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड
नैट स्कीवर-ब्रंट (c), एम आर्लोट, टैमी बाउमेंट, लॉरेन बेल, माइआ बाउचियर, ऐलिस कैप्सी, केट क्रॉस, सोफिया डंकली, सोफी इकलेस्टन, चार्ली डीन, लॉरेन फाइलर, एमी जोन्स, ऐलिस डेविडसन-रिचर्ड्स, एमा लैम्ब और लिंसी स्मिथ
इंग्लैंड और भारत के बीच एकदिवसीय सीरीज का शेड्यूल
इंग्लैंड और भारत की विमेंस टीमों के बीच 16 जुलाई 2025 से तीन मैच की श्रृंखला शुरू होगी। यह मुकाबला द रोज बाउल, सॉउथम्पटन में होगा। उनके बीच दूसरा मैच लॉर्ड्स में 19 जुलाई को देखने को मिलेगा, वहीं तीसरा चेस्टर-ले-स्ट्रीट में 22 जुलाई को होगा। भारत, इंग्लैंड को उनके घर पर हराकर अपना वर्चस्व कायम करने की कोशिश करेगी।
इंग्लैंड और भारत के बीच चल रही है टी20 सीरीज
भारत और इंग्लैंड की विमेंस टीम के बीच इस समय 5 मैचों को टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज चल रही है। नॉटिंघम में हुए पहले मुकाबले में भारतीय विमेंस टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 210 बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड 14.5 गेंदों में 113 रन बनाकर 10 विकेट खो बैठा। भारत ने पहले मैच में जीत प्राप्त करके बढ़त बना ली।
श्रृंखला का दूसरा मैच ब्रिस्टल में हुआ, जिसमें भारत ने दोबारा पहले बल्लेबाजी की और 4 विकेट खोते हुए 181 रन बनाए। इंग्लैंड की विमेंस टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेकिन 7 विकेट खोकर 157 रन ही बना पाई। भारत ने 24 रनों ने यह मैच भी जीत लिया।
इंग्लैंड और इंडिया की विमेंस टीम का तीसरा मैच ओवल में हुआ। इंग्लिश टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 171 रन बना दिए। भारतीय टीम जीत के करीब गई लेकिन 5 विकेट खोकर सिर्फ 166 रन ही बना पाई। इंग्लैंड ने 5 रन से यह मैच जीता। इसी के साथ श्रृंखला अभी 2-1 से भारत के पक्ष में है। दोनों टीमों के बीच 9 जुलाई को चौथा और 12 जुलाई को पांचवां टी20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला होगा। देखना होगा कि सीरीज कौन जीतता है।
ये भी पढ़ें:- भारतीय खिलाड़ी ने इंग्लिश सरजमीं पर मचाया तहलका, लगातार 3 मैचों में जड़ दिया धमाकेदार शतक
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
22 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
43 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
4 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines