Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

ENG vs NZ Super 8 Highlights: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा

ENG vs NZ Super 8 Highlights: इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया. कोलंबो में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 159 रन बनाए थे. जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 19.3 ओवर में 6 विकेट पर 161 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया.

Author
Edited By : Sanjeet Updated: Feb 27, 2026 22:49
England vs New Zealand, Super 8 T20 World Cup 2026
England vs New Zealand, Super 8 T20 World Cup 2026

ENG vs NZ Super 8, T20 World Cup 2026 Highlights: ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 विकेट से रोमाचंक जीत दर्ज की. कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 160 रनों का लक्ष्य रखा था. जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 19.3 ओवर में 6 विकेट पर 161 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. हालांकि, एक वक्त ऐसा लग रहा था कि मैच न्यूजीलैंड की झोली में जाएगा, लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाज विल जैक्स और रेहान अहमद ने आखिरी ओवरों में शानदार प्रदर्शन कर मैच का पासा पलट दिया और टीम को रोमांचक जीत दिला दी. ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए विल जैक्स को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. वहीं, न्यजीलैंड की ओर से रचिन रविंद्र ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके. उनके अलावा, मैच हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन और ग्लेन फिलिप्स ने 1-1 विकेट लिया.

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए थे. न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 28 गेंदों पर 39 रन बनाए. टिम सीफर्ट ने 35 रनों की अहम पारी खेली, जबकि फिन एलन ने 29 और मार्क चैपमैन ने 15 रन का योगदान दिया. इंग्लैंड की ओर से आदिल राशिद, विल जैक्स और रेहान अहमद ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि लियाम डॉसन को एक सफलता मिली. इस जीत के साथ इंग्लैंड को 2 अहम अंक मिले और टीम अब सुपर-8 के ग्रुप 2 के पॉइंट्स टेबल में 6 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई है. वहीं, इस हार के बाद न्यूजीलैंड के खाते में अब भी कुल 3 अंक हैं. दूसरी ओर पाकिस्तान के पास फिलहाल 1 अंक है. उसे अब श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला खेलना है और अगर सलमान आगा की अगुवाई वाली टीम यह मैच जीत लेती है, तो उसके भी 3 अंक हो जाएंगे. ऐसी स्थिति में सेमीफाइनल की रेस नेट रन रेट पर आ टिकेगी. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड में से जिस टीम का रन रेट बेहतर होगा, वही अंतिम-4 में अपनी जगह पक्की करेगी.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
22:29 (IST) 27 Feb 2026
ENG vs NZ Super 8 Live Score: इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीता मुकाबला

इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 19.3 ओवर में 6 विकेट पर 161 रन बनाकर मैच जीत लिया. इंग्लैंड की ओर से टॉस बैंटन ने सबसे ज्यादा 33 रन की पारी खेली. वहीं, विल जैक्स ने नाबाद 32 रन और रेहान अहमद ने नाबाद 19 रन बनाकर इंग्लैंड को जीत दिला दी. वहीं, न्यजीलैंड की ओर से रचिन रविंद्र ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके. उनके अलावा, मैच हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन और ग्लेन फिलिप्स ने 1-1 विकेट लिया. इंग्लैंड की इस जीत से पाकिस्तान को फायदा हुआ है और वह अब भी सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है. अब सेमीफाइनल में पुहंचने के लिए सलमान आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम को श्रीलंका के खिलाफ मैच में बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी.

22:14 (IST) 27 Feb 2026
ENG vs NZ Super 8 Live Score: इंग्लैंड का छठा विकेट गिरा

17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर इंग्लैंड ने अपना छठा विकेट गंवा दिया. टॉम बैंटन 24 गेंदों पर 33 रन बनाकर रचिन रविंद्र की गेंद पर आउट हो गए. 17 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 6 विकेट पर 117 रन है.

22:02 (IST) 27 Feb 2026
ENG vs NZ Super 8 Live Score: इंग्लैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन

15वें ओवर की तीसरी गेंद पर इंग्लैंड ने अपना पांचवां विकेट गंवा दिया. सैम करन 22 गेंदों पर 24 रन बनाकर रचिन रविंद्र की गेंद पर आउट हो गए. 100 रन के स्कोर पर इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई है.

21:44 (IST) 27 Feb 2026
ENG vs NZ Super 8 Live Score: इंग्लैंड ने 10 ओवर में बनाए 64 रन

इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती 10 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए हैं. फिलहाल टॉम बैंटन 9 रन और सैम करन 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. अब इंग्लैंड को जीत के लिए 60 गेंदों पर 96 रनों की जरूरत है.

21:32 (IST) 27 Feb 2026
ENG vs NZ Super 8 Live Score: इंग्लैंड का चौथा विकेट गिरा

9वें ओवर की चौथी गेंद पर इंग्लैंड ने जैकब बेथेल के रूप में अपना चौथा विकेट गंवा दिया. बेथेल 16 गेंदोंपर 21 रन बनाकर रचिन रविंद्र की गेंद पर आउट हो गए. 9 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट पर 54 रन है.

21:26 (IST) 27 Feb 2026
ENG vs NZ Super 8 Live Score: इंग्लैंड को लगा तीसरा बड़ा झटका

8वें ओवर की पहली गेंद पर इंग्लैंड को कप्तान हैरी ब्रूक के रूप में तीसरा झटका लगा. हैरी ब्रूक 24 गेंदों पर 26 रन बनाकर ग्लेन फिलिप्स की गेंद पर आउट हो गए.

21:19 (IST) 27 Feb 2026
ENG vs NZ Super 8 Live Score: इंग्लैंड ने पावरप्ले में बनाए 47 रन

इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पावरप्ले में दो विकेट के नुकसान पर 47 रन बना लिए हैं. फिलहाल कप्तान हैरी ब्रूक 24 रन और जैकेब बेथेल 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

21:11 (IST) 27 Feb 2026
ENG vs NZ Super 8 Live Score: इंग्लैंड ने 4 ओवर्स में बनाए 28 रन

इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती 4 ओवर्स में 2 विकेट के नुकसान पर 28 रन बना लिए हैं. फिलहाल हैरी ब्रूक 15 रन और जैकब बेथेल 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

20:55 (IST) 27 Feb 2026
ENG vs NZ Super 8 Live Score: इंग्लैंड को लगा दूसरा झटका

दूसरे ओवर में इंग्लैंड को एक और बड़ा झटका लगा. फिल साल्ट के बाद जोस बटलर भी सस्ते में पवेलियन लौट गए. बटलर अपना खाता तक नहीं खोल सके. इंग्लैंड ने सिर्फ 2 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिया है.

20:52 (IST) 27 Feb 2026
ENG vs NZ Super 8 Live Score: इंग्लैंड को लगा पहला झटका

160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा. ओवर की चौथी गेंद पर फिल साल्ट मैट हेनरी का शिकार बने. साल्ट सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

20:48 (IST) 27 Feb 2026
ENG vs NZ Super 8 Live Score: इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम के लिए फिल साल्ट और जोस बटलर पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, न्यूजीलैंड की ओर से तेज गेंदबाज मैट हेनरी पहला ओवर करने आए हैं.

20:34 (IST) 27 Feb 2026
ENG vs NZ Super 8 Live Score: न्यूजीलैंड ने दिया 160 रनों का टारगेट

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 160 रनों का टारगेट रखा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाए. न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 28 गेंदों पर 39 रन बनाए, जबकि टिम सीफर्ट ने 35 रनों की अहम पारी खेली. उनके अलावा, फिन एलन ने 29 रन और मार्क चैपमैन ने 15 रन बनाए. वहीं, इंग्लैंड की ओर से आदिल राशिद, विल जैक्स और रेहान अहमद ने 2-2 विकेट चटकाए. वहीं, लियाम डॉसन को एक सफलता मिली.

20:31 (IST) 27 Feb 2026
ENG vs NZ Super 8 Live Score: न्यूजीलैंड का 7वां विकेट गिरा

आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर न्यूजीलैंड को 7वां झटका लगा. कोल मैककॉन्ची 14 रन बनाकर रेहान अहमद की गेंद पर आउट हो गए.

20:21 (IST) 27 Feb 2026
ENG vs NZ Super 8 Live Score: न्यूजीलैंड का छठा विकेट गिरा

18वें ओवर की पहली गेंद पर न्यूजीलैंड ने ग्लेन फिलिप्स के रूप में अपना छठा विकेट गंवा दिया. फिलिप्स 28 गेंदों पर 39 रन बनाकर विल जैक्स की गेंद पर आउट हो गए.

20:17 (IST) 27 Feb 2026
ENG vs NZ Super 8 Live Score: न्यूजीलैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन

17वें ओवर की चौथी गेंद पर न्यूजीलैंड ने अपना पांचवा विकेट गंवा दिया. डेरिल मिचेल सिर्फ 3 रन बनाकर लियाम डॉसन की गेंद पर आउट हो गए. 134 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई है.

20:08 (IST) 27 Feb 2026
ENG vs NZ Super 8 Live Score: न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरा

15वें ओवर की पहली गेंद पर न्यूजीलैंड ने अपना चौथा विकेट गंवा दिया. मार्क चैपमैन 9 गेंदों पर 15 रन बनाकर आदिल राशिद की गेंद पर आउट हो गए.

20:03 (IST) 27 Feb 2026
ENG vs NZ Super 8 Live Score: न्यूजीलैंड ने 14 ओवर्स में बनाए 123 रन

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर्स में तीन विकेट के नुकसान पर 123 रन बना लिए हैं. फिलहला ग्लेन फिलिप्स 31 और मार्क चैपमैन 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

19:55 (IST) 27 Feb 2026
ENG vs NZ Super 8 Live Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 100 के पार

न्यूजीलैंड की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 12वें ओवर में 100 का आंकड़ा पार कर लिया.12 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 106/3 है. फिलहाल ग्लेन फिलिप्ल 28 रन और मार्क चैपमन 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

19:52 (IST) 27 Feb 2026
ENG vs NZ Super 8 Live Score: न्यूजीलैंड को लगा तीसरा झटका

12वें ओवर की पहली गेंद पर न्यूजीलैंड को तीसरा झटका लगा. रचिन रविंद्र सिर्फ 11 रन बनाकर रेहान अहमद की गेंद पर आउट हो गए. न्यूजीलैंड ने 97 रन के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है.

19:48 (IST) 27 Feb 2026
ENG vs NZ Super 8 Live Score: न्यूजीलैंड ने 10 ओवर में बनाए 84 रन

न्यूजीलैंड की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती 10 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 84 रन बना लिए हैं. फिलहाल ग्लेन फिलिप्स 15 रन और रचिन रवींद्र 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

19:37 (IST) 27 Feb 2026
ENG vs NZ Super 8 Live Score: न्यूजीलैंड को लगा दूसरा झटका

8वें ओवर की चौथी गेंद पर न्यूजीलैंड को दूसरा झटका लगा. फिन एलन 19 गेंदों पर 29 रन बनाकर विल जैक्स का शिकार बने. न्यूजीलैंड ने 64 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिया है.

19:34 (IST) 27 Feb 2026
ENG vs NZ Super 8 Live Score: न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका

7वें ओवर की आखिरी गेंद पर न्यूजीलैंड को टिम सीफर्ट के रूप में पहला झटका लगा. सीफर्ट 25 गेंदों पर 35 रन बनाकर आदिल राशिद की गेंद पर आउट हो गए. 7 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर एक विकेट पर 64 रन है.

19:30 (IST) 27 Feb 2026
ENG vs NZ Super 8 Live Score: न्यूजीलैंड ने पावरप्ले में बनाए 54 रन

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 54 रन बना लिए हैं. फिलहाल टिम सीफर्ट 26 और फिन एलन 27 रन बनाकर खेल रहे हैं.

19:28 (IST) 27 Feb 2026
ENG vs NZ Super 8 Live Score: टिम सीफर्ट ने तीन गेंद पर ठोके 14 रन

पारी का 5वां ओवर फेंकने आए जोफ्रा आर्चर ने 16 रन लुटा दिए. इस ओवर में टिम सीफर्ट ने सिर्फ तीन गेंदों पर 14 रन बना डाले. सीफर्ट ने दूसरी और तीसरी गेंद पर चौका लगाया और चौथी गेंद पर छक्का जड़ा.

19:11 (IST) 27 Feb 2026
ENG vs NZ Super 8 Live Score: न्यूजीलैंड ने दो ओवर में बनाए 8 रन

इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड ने अच्छी शुरुआत की है और पहले दो ओवर में बिना किसी नुकसान 8 रन बना लिए हैं. फिलहाल फिन एलन एक रन और टिम सीफर्ट 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

19:00 (IST) 27 Feb 2026
ENG vs NZ Super 8 Live Score: न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड के लिए फिन एलन और टिम सीफर्ट पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, इंग्लैंड की ओर से तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पहला ओवर करने आए हैं.

18:37 (IST) 27 Feb 2026
ENG vs NZ Super 8 Live Score: इंग्लैंड की प्लेइंग XI

फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रुक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद.

18:36 (IST) 27 Feb 2026
ENG vs NZ Super 8 Live Score: न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI

टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, मिशेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन.

18:34 (IST) 27 Feb 2026
ENG vs NZ Super 8 Live Score: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.

18:27 (IST) 27 Feb 2026
ENG vs NZ Super 8 Live Score: कोलंबो की पिच रिपोर्ट

कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम की पिच को स्पिन गेंदबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है और मैच आगे बढ़ने के साथ गेंद अधिक टर्न लेने लगती है. इस टूर्नामेंट में अब तक 5 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें से चार में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम सिर्फ एक बार सफल रही है. इसके बावजूद टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती हैं.

18:09 (IST) 27 Feb 2026
ENG vs NZ Super 8 Live Score: पाकिस्तान पर मंडरा रहा खतरा

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस मुकाबले पर पाकिस्तान टीम की नजरें भी टिकी हैं. पाकिस्तान के पास अभी सिर्फ एक अंक हैं और न्यूजीलैंड के खाते में 3 अंक हैं. ऐसे में अगर न्यूजीलैंड की टीम यह मुकाबला हार जाती है तो उसके कुल 3 अंक रह जाएंगे. ऐसे में अगर पाकिस्तान अपना अगला मैच जीत लेता है, तो उसके भी तीन अंक हो जाएंगे.

इसके बाद सेमीफाइनल का फैसला बेहतर नेट रन रेट के आधार पर होगा, जहां पाकिस्तान या न्यूजीलैंड में से किसी एक को जगह मिलेगी. हालांकि, अगर न्यूजीलैंड यह मैच जीत जाता है, तो पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सफर यहीं समाप्त हो जाएगा.

17:56 (IST) 27 Feb 2026
ENG vs NZ Super 8 Live Score: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

इंग्लैंड: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन/रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद.

न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन/जैकब डफी.

17:46 (IST) 27 Feb 2026
ENG vs NZ Super 8 Live Score: शानदार फॉर्म में हैं दोनों टीमें

इंग्लैंड ने अपने पहले सुपर-8 मुकाबले में श्रीलंका को 51 रन से हराया और इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ दो विकेट से जीत हासिल की. वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला बेनतीजा रहने के बाद न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ 61 रन से जीत दर्ज की. दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में है और दोनों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है.

17:40 (IST) 27 Feb 2026
ENG vs NZ Super 8 Live Score: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर , सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टोंग, ल्यूक वुड.

न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डैरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी, कोल मैककॉन्ची.

17:39 (IST) 27 Feb 2026
ENG vs NZ Super 8 Live Score: सुपर-8 में आज इंग्लैंड-न्यूजीलैंड की टक्कर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में आज इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. इंग्लैंड की टीम पहले ही लगातार दो सुपर-8 मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है. ऐसे में यह मैच न्यूजीलैंड के लिए बेहद अहम है. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए कीवी टीम को हर हाल में यह मैच जीतना होगा, नहीं तो पाकिस्तान को अंतिम 4 में पहुंचने का मौका मिल जाएगा.

First published on: Feb 27, 2026 05:30 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.