Duleep Trophy 2024: फॉर्म में लौटे ऋषभ पंत, सिर्फ 34 गेंदों में जड़ दी तूफानी फिफ्टी; देखें VIDEO

इंडिया ए के खिलाफ ऋषभ पंत पहली पारी में तो कुछ खास नहीं कर सके, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने इसे यादगार बना दिया। पंत का फॉर्म में लौटना टीम इंडिया के लिए निश्चित तौर पर शुभ संकेत है।

rishabh pant

rishabh pant

Rishabh Pant Fifty: दलीप ट्रॉफी के जरिए भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने लंबे समय बाद फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वापसी की। उन्होंने इस टूर्नामेंट में इंडिया बी के लिए खेलते हुए इंडिया ए के खिलाफ पहली पारी में तो कुछ खास कमाल नहीं दिखाया, लेकिन दूसरी पारी में उनका बल्ला खूब चला। उन्होंने यहां ताबड़तोड़ फिफ्टी जड़कर बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अपना दावा मजबूत किया है। पंत ने अपनी इस पारी में 34 गेंदों में ही फिफ्टी पूरी कर ली। उनकी इस पारी में नौ चौके और दो छक्के शामिल रहे।

ये भी पढ़ें: Video: बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया का स्क्वाड लगभग तय, 15 खिलाड़ियों के नाम आए सामने

61 रन बनाकर आउट हुए पंत

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वासी स्टेडिटम में खेले जा रहे इस मैच की पहली पारी में सस्ते में आउट हुए पंत का दूसरी पारी में अलग ही अंदाज देखने को मिला। पंत ने इस दौरान अपने फर्स्ट क्लास करियर की 20वीं फिफ्टी पूरी की। उन्होंने ऐसे समय में क्रीज पर कदम रखा, जब टीम 22 रनों के स्कोर पर ही तीन विकेट गंवा चुकी थी। उन्हें यहां सरफराज खान का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने उनकी तरह ही तेज पारी खेलते हुए 36 गेंदों पर 46 रन बनाए। पंत की फिफ्टी के दम पर इंडिया बी इंडिया ए पर 200 से ज्यादा लीड हासिल कर चुकी है।

पंत की 20वीं फर्स्ट क्लास फिफ्टी

पंत ने 58वें फर्स्ट क्लास मैच की 94वीं पारी में 20वीं फिफ्टी पूरी की। उनके नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दस शतक भी हैं। उन्होंने 58 में से 33 टेस्ट टीम इंडिया के लिए खेले हैं, जहां उनके बल्ले से 43.67 की औसत से 2271 रन निकले हैं। यहां उन्होंने पांच शतक और 11 अर्धशतक जड़े हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में पंत का सर्वाधिक स्कोर 159 रन है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ