हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Duleep Trophy 2024: जहां दिग्गज बल्लेबाज रहे फेल, वहां चमके सरफराज के भाई मुशीर खान, डेब्यू मैच को बनाया खास

दलीप ट्रॉफी में इंडिया बी के लिए खेल रहे सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान ने कमाल कर दिया, जहां उन्होंने अपने डेब्यू मैच में जोरदार शतक जड़ा। उन्होंने अपनी इस पारी से सभी को प्रभावित किया है, साथ ही टीम इंडिया के लिए खेलने का भी दावा ठोक दिया है।

विज्ञापन
musheer khan

Musheer Khan Century: भारत में इस समय घरेलू टेस्ट टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का आयोजन जारी है। इस टूर्नामेंट में मुंबई के लिए खेलने वाले सरफराज खान के भाई मुशीर खान को भी खेलने का मौका मिला। उन्होंने इस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए जोरदार शतक जड़ा। यह उनके फर्स्ट क्लास करियर का तीसरा जबकि इस टूर्नामेंट का पहला शतक है। मुशीर ने 227 गेंदों पर 105 रनों की पारी खेली, जिसमें दस चौके और दो छक्के शामिल रहे। 19 साल के मुशीर ने जिस तरह का खेल दिखाया, उससे साबित होता है कि वो मैच्योर बल्लेबाज बन गए हैं। उन्हें इस मैच में इंडिया ए के गेंदबाजों का सामना करने में किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई। मुशीर ने ऐसे समय में पारी संभाली, जहां टीम 94 रनों पर सात विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी।

ये भी पढ़ें:- क्रिकेट का काला इतिहास: मैच के दौरान मैदान पर गई 17 क्रिकेटरों की जान, एक भारतीय भी शामिल

ये भी पढ़ें:- दलीप ट्रॉफी 2024 के बाद 3 खिलाड़ियों की हो सकती है टेस्ट टीम में एंट्री, सेलेक्टर्स की रहेंगी नजरें

सरफराज ने दी सेंचुरी की बधाई

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में मुशीर ने अभिमन्यु ईश्वरन के आउट होने के बाद मैदान पर कदम रखा और अपनी टीम को स्थिरता दी। मुशीर ने इस मैच में जैसे ही अपना शतक पूरा किया, वैसे ही ड्रेसिंग रूम में बैठे उनके भाई सरफराज खान ने खड़े होकर उनको शतक पूरा होने की बधाई दी। उनके साथ इंडिया बी के पूरे स्टाफ ने भी मुशीर के लिए तालियां बजाईं। मुशीर की पारी की अहमियत इसलिए भी बढ़ जाती है क्योंकि उनके अलावा टीम के अन्य बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं सके और रन बनाने के लिए जूझते दिखे। टीम में शामिल अन्य बड़े बल्लेबाज बैटिंग में फेल रहे, जिसमें कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन के अलावा विकेटकीपर ऋषभ पंत, नितीश रेड्डी, सरफराज खान और वॉशिंगटन सुंदर का नाम शामिल है।

प्रभाव नहीं छोड़ सके सरफराज

मुशीर खान के बड़े भाई सरफराज खान इस पारी में अपना प्रभाव नहीं छोड़ सके। उन्होंने 35 गेंदों का सामना करके सिर्फ नौ रन बनाए। उनकी पारी में सिर्फ एक चौका शामिल रहा। सरफराज की पारी का अंत तेज गेंदबाज आवेश खान ने किया, जिन्होंने उन्हें एलबीडब्ल्यू किया। बता दें कि अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली सेलेक्शन कमिटी चार दिवसीय दलीप ट्रॉफी को अच्छी तरह मोनिटर कर रही है। टीम इंडिया को इस टूर्नामेंट के बाद कई टेस्ट सीरीज खेलनी है। ऐसे में यहां का प्रदर्शन कई खिलाड़ियों को नेशनल टीम में जगह दिला सकता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें