---विज्ञापन---

खेल angle-right

DPL 2025: 6,6,6,6,6,6… 22 साल के खिलाड़ी ने गेंदबाजों की लगाई क्लास, प्लेऑफ में पहुंची साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स

दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 के 38वें मैच में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने पुरानी दिल्ली सिक्स को हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया। इस मैच में देव लाकरा ने कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया।

---विज्ञापन---

Delhi Premier League 2025: दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में 38वां मैच साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स और पुरानी दिल्ली सिक्स के बीच खेला गया। बारिश से प्रभावित इस मैच को साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स 8 विकेट से अपने नाम कर लिया था। इस मैच में पुरानी दिल्ली के 22 साल के बल्लेबाज देव लाकरा का विस्फोटक अंदाज देखने को मिला, जिसने छक्कों की बारिश करके साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। हालांकि वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।

देव लाकरा ने जड़े 8 चौके, 8 छक्के

इस मैच में पुरानी दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 ओवर में 3 विकेट खोकर 133 रन बनाए थे। बारिश से प्रभावित ये मैच 7-7 ओवर का खेला गया। पुरानी दिल्ली सिक्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए देव लाकरा ने महज 23 गेंदों पर 85 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 8 शानदार छक्के जड़े। इसके अलावा युग गुप्ता ने 14 गेंदों पर 38 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वहीं साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अमन भाटी ने 2 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे।

---विज्ञापन---

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने प्लेऑफ में मारी एंट्री

इसके बाद साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने 134 रनों की लक्ष्य को 6.5 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए तेजस्वी दहिया ने 21 गेंदों पर सबसे ज्यादा 69 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके और 9 छक्के निकले। वहीं अनमोल शर्मा ने 17 गेंदों पर 56 रनों की नाबाद पारी खेली। जिसमें 8 छक्के और 1 चौका मारा। जिसके चलते साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने इस मैच को 8 विकेट से जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है।

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने 10 में से 4 मैच जीते हैं। वहीं दूसरी तरफ पुरानी दिल्ली सिक्स टीम का प्रदर्शन इस सीजन बेहद खराब रहा, 10 मैचों में से ये टीम महज 2 मैच ही जीत पाई जबकि 7 मैचों में पुरानी दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-DPL 2025: तेजस्वी दहिया ने रच दिया इतिहास, बने सबसे तेज अर्धशतक ठोकने वाले खिलाड़ी

First published on: Aug 28, 2025 06:50 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola