Rishabh Pant: 30 दिसंबर 2022 की उस रात ने भारतीय क्रिकेट को हिलाकर रख दिया था। टीम इंडिया की जर्सी में देश और विदेश में हीरो साबित हो रहे ऋषभ पंत इस तारीख को भयंकर कार एक्सीडेंट का शिकार हुए थे। पंत के साथ यह हादसा दिल्ली से अपने घर रूड़की जाते हुए हुआ था। विकेटकीपर बल्लेबाज की कार पलट गई थी और शरीर पर अनगिनत इंजरी हुई थीं। बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कार और पंत के हालात को देखकर हर कोई डर और सहम गया था। सिर्फ क्रिकेट प्रेमियों के मन में ही नहीं, बल्कि पंत के दिल में भी पहला सवाल यही आया था कि क्या वो फिर से मैदान पर लौट पाएंगे? इस बात का खुलासा पंत की सर्जरी करने वाले मशहूर सर्जन डॉ दिनेशॉ पारदीवाला ने किया है।
पंत का वो पहला सवाल
भयंकर कार एक्सीडेंट में बुरी तरह से चोटिल होने के बाद जब ऋषभ पंत को अस्पताल पहुंचाया गया, तो उनका पहला सवाल था कि क्या मैं फिर से खेल पाऊंगा? यह बात पंत ने आर्थोपेडिक सर्जन दिनेशॉ पारदीवाला से पूछी थी। दिनेशॉ ने टेलीग्राफ के साथ बातचीत करते हुए बताया, “पंत को उस हादसे से वहां से गुजर रहे लोग निकालकर लाए थे। पंत काफी लकी थे कि वह बच गए। जब पंत पहली बार आए, तो उनका दाहिना घुटना अपनी जगह से खिसका हुआ था। इसके साथ ही उनके दाहिने एंकल में भी इंजरी थी। इसके साथ ही और भी कई इंजरी उन्हें हुई थीं। उनकी स्किन बुरी तरह से छिल गई थी। कार के शीशे से बाहर आने के दौरान उनकी स्किन और पीठ का मांस भी फट गया था।”
डॉक्टर ने आगे बताया, “इस तरह के एक्सीडेंट में जब कार पलट जाती है, तो मौत होने के चांस बहुत ज्यादा होते हैं। जब आपका घुटना अपनी जगह से हिल जाता है और लिगामेंट ब्रेक हो जाता है, तो ब्लड वैसील्स के भी चोटिल होने के बहुत ज्यादा चांस होते हैं। अगर ब्लड वैसील्स चोटिल हो जाती है, तो आपके पास चार खून की सप्लाई को रिस्टोर करने के लिए 4 से 6 घंटे होते हैं। गनीमत यह थी कि घुटना डिस्लोकेट होने के बावजूद पंत की ब्लड वैसील्स इंजर्ड नहीं हुई थी। पंत को जब अस्पताल में भर्ती कराया गया, तो उनका पहला ही सवाल था, “क्या मैं कभी फिर से खेल पाऊंगा?” हालांकि, पंत की मां का पूछना था कि क्या वह दोबारा से कभी चल पाएंगे?” पंत को इस दुर्घटना से रिकवर होने में 635 दिन लग गए थे।
संबंधित खबरें
टीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
2 mins agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
40 mins agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoएशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoAsian Games 2026: श्रीलंका को रौंदकर टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री, दर्ज की 124 रनों से बड़ी जीत
2 hrs agoAsian Games 2026: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का ऐलान, 3 अक्टूबर को गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
2 hrs agoगुवाहाटी में 811 रन और 5 शतकों के साथ रिकॉर्ड्स की बारिश, रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने रचा नया इतिहास
2 hrs ago'ये क्रिकेट नहीं...', टीम इंडिया के 400+ रन चेज के बावजूद खुश नहीं गौतम गंभीर! दिया बड़ा बयान
3 hrs agoरोहित शर्मा ने शतक जड़ने के बाद क्यों किया अजीबोगरीब सेलिब्रेशन? खुद बताया कारण
3 hrs agoAsian Games 2026: आज होगा भारत-पाकिस्तान के बीच ऐतिहासिक फाइनल मैच, ये है फ्री में देखने का आसान तरीका
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines