Diamond League 2025: साल 2020 में भारत को ओलंपिक में गोल्ड जिताने वाले नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग 2025 में भाग लिया। डायमंड लीग 2025 की मेजबानी ज्यूरिख स्विट्जरलैंड के पास थी। फाइनल में नीरज अपनी छाप नहीं छोड़ सके। वह शुरुआत से ही लय में नजर नहीं आ रहे थे, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। उम्मीद थी कि नीरज डायमंड लीग 2025 में पहला स्थान हासिल करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। जर्मनी के जूलियन वेबर ने पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने खिताब पर कब्जा जमाया, जबकि नीरज दूसरे स्थान पर रहे।

पहले राउंड में तीसरे स्थान पर थे नीरज

डायमंड लीग जैवलिन थ्रो टूर्नामेंट फाइनल में नीरज चोपड़ा पहले राउंड में तीसरे स्थान पर रहे थे। उन्होंने 84.35 मीटर भाला फेंका और तीसरे स्थान पर रहे। पहले स्थान पर जर्मनी के जूलियन वेबर थे। उन्होंने 91.37 मीटर का थ्रो किया। वहीं त्रिनिदाद के शोर्न वॉलकॉट ने 84.95 मीटर का थ्रो किया। नीरज ने पहले राउंड में बेहतर खेल दिखाया। इसके बाद उन्होंने दूसरे राउंड में 82 मीटर का थ्रो किया। वहीं अपने तीसरे स्थान पर नीरज ने फाउल कर दिया। इसके बाद वह अपनी लय खो बैठे।  उन्होंने चौथे राउंड और पांचवें राउंड में भी खराब खेल दिखाया। नीरज ने साल 2022 में डायमंड लीग फाइनल खिताब अपने नाम कर इतिहास रचा था। इसके बाद वह 2023, 2024 और 2025 में दूसरे स्थान पर रहे।

---विज्ञापन---

पहले राउंड के थ्रो

---विज्ञापन---

  • जूलियन वेबर - 91.37 मीटर
  • केशोर्न वाल्कॉट - 84.95 मीटर
  • नीरज चोपड़ा - 84.35 मीटर

दूसरे राउंड के थ्रो

---विज्ञापन---

  • जूलियन वेबर- 91.51 मीटर
  • केशोर्न वाल्कॉट- 79.91 मीटर
  • नीरज चोपड़ा- 82 मीटर

तीसरे राउंड के थ्रो

---विज्ञापन---

  • जूलियन वेबर- फाउल
  • केशोर्न वाल्कॉट- 81.73 मीटर
  • नीरज चोपड़ा- फाउल

चौथे राउंड के थ्रो

---विज्ञापन---

  • जूलियन वेबर- 83.66 मीटर
  • केशोर्न वाल्कॉट- फाउल
  • नीरज चोपड़ा- फाउल

पांचवें राउंड के थ्रो

  • जूलियन वेबर- 86.45 मीटर
  • केशोर्न वाल्कॉट- 77.00 मीटर
  • नीरज चोपड़ा- फाउल

छठे राउंड के थ्रो

  • जूलियन वेबर- 88.66
  • नीरज चोपड़ा- 85.01 मीटर
  • केशोर्न वाल्कॉट- 78.3 मीटर