हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SLC XI: ध्रुव जुरेल श्रीलंकाई धरती पर हुए फ्लॉप, अभ्यास मैच में भी नहीं बने रन

IND vs SLC XI: भारत और श्रीलंका क्रिकेट 11 के बीच अभ्यास मैच खेला जा रहा है. इस मैच में ध्रुव जुरेल बुरी तरह फ्लॉप हो गए हैं. उन्होंने निराशाजनक बल्लेबाजी की. इससे पहले भी वह भारतीय टीम के लिए लगातार फ्लॉप हुए हैं.

विज्ञापन
Image Credit: X

भारतीय टीम इन दिनों श्रीलंका दौरे पर है, जहां पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होने वाला है. लेकिन इससे पहले 7 अगस्त से 3 दिवसीय अभ्यास मैच खेले जा रहे हैं. भारत और श्रीलंका क्रिकेट 11 के बीच ये मुकाबला खेला जा रहा है. हालांकि इस अभ्यास मैच में भी ध्रुव जुरेल के बल्ले से रन नहीं निकले और वह बुरी तरह फ्लॉप हो गए.

जुरेल हुए फ्लॉप

जुरेल नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे. उन्होंने निराशाजनक बल्लेबाजी की. उनके पास बड़ी पारी खेलने का अच्छा मौका था. लेकिन इस खिलाड़ी ने अपने बल्ले से निराश किया. उन्होंने 9 गेंदों में केवल 1 रन बनाया और चलते बने. उन्हें रमेश मेंडिस ने अपना शिकार बनाया.

आखिरी 5 पारियों में भी फ्लॉप

जुरेल,भारत के लिए टेस्ट मैच खेलते हुए अपनी आखिरी 5 पारियों में कमाल नहीं कर पाए हैं. उन्होंने एक भी अर्धशतक नहीं जमाया है. जुरेल के बल्ले से 14, 13,0,2, और 19 रन निकले हैं. लगातार उन्हें भारतीय टीम में मौके दिए जा रहे हैं. लेकिन वह मौके को भुना नहीं पा रहे हैं. जुरेल के अलावा इस मैच में कई स्टार बल्लेबाज भी फ्लॉप हो गए.

विज्ञापन

इन भारतीय खिलाड़ियों ने किया निराश

भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का खाता नहीं खुला. वह 2 गेंदों में बिना रन बनाए आउट हो गए. इसके अलावा ऋषभ पंत ने भी निराश किया. वह भी इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाए. उन्होंने 5 गेंदों में 2 रन बनाए. श्रीलंका क्रिकेट इलेवन पहली पारी में 90 ओवर में 363/8 रन बनाकर पारी घोषित कर चुकी है, जिसके जवाब में भारतीय टीम 54.3 ओवर में 202/5 रन बना चुकी है. भारत की ओर से केएल राहुल ने शानदार शतकीय पारी खेली. उन्होंने 121 गेंदों में 103 रन बनाए. इसके अलावा केएल राहुल 40 रनों पर आउट हुए.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola