dhanashree verma new pictures Chocolate therapy yuzvendra chahal ipl 2024
---विज्ञापन---
IPL 2024: टीम इंडिया के स्टार स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल इन दिनों आईपीएल 2024 में कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा आए दिनों अपने नए लुक को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बनी रहती हैं। हाल ही में धनश्री की नई फिल्म 'लव सेक्स और धोखा 2' का नया पोस्टर भी सामने आया है जिसमें धनश्री, टोनी कक्कड़ के साथ दिख रही है।
इस पोस्टर के सामने आने के बाद एक बार फिर से सोशल मीडिया पर धनश्री की खूब चर्चा हुई। वहीं अब चहल की पत्नी धनश्री ने सोशल मीडिया पर अपनी नई तस्वीरें शेयर की है। जिनपर फैंस काफी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। इसके अलावा कुछ यूजर्स धनश्री की तस्वीरों पर कमेंट्स करके युजवेंद्र चहल के मजे लेते हुए दिख रहे हैं।