---विज्ञापन---

खेल angle-right

भारतीय टीम के लिए अलर्ट! रोहित-विराट पर पूर्व खिलाड़ी का बड़ा खुलासा

वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर भारतीय टीम की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली पर सभी की निगाहें हैं. लेकिन इससे पहले पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर चेतावनी दी है.

---विज्ञापन---

Team India: वनडे वर्ल्ड कप 2027 में अब लगभग 15 महीने रह गए हैं. भारत को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा. रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया. हालांकि पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उनका मानना है कि रोहित और विराट को सीरीज में वापसी करने के लिए कुछ मैचों का समय देना भारत के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

रोहित-विराट पर हुआ खुलासा

पूर्व भारतीय खिलाड़ी दीप दासगुप्ता ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर वनडे टीम को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा “यह बात सभी से होनी चाहिए, सिर्फ कोहली और रोहित से ही नहीं, कि उन्हें सीरीज की शुरुआत अच्छी करनी होगी और शुरुआत से ही अच्छा प्रदर्शन करना होगा. यह एक चुनौती है. लय में आने के लिए एक-दो मैच काफी नहीं होते, लेकिन यहीं पर सपोर्ट स्टाफ की भूमिका आती है और वे खिलाड़ियों से बातचीत करके ऐसा माहौल बनाते हैं जिससे हर खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सके.”

---विज्ञापन---

उन्होंने आगे कहा “टीम में उनकी जगह को लेकर उनसे कोई बातचीत करने की जरूरत नहीं है. चार साल पहले, ऐसा नहीं था कि हर सीरीज से पहले उन्हें याद दिलाना पड़ता था कि वे टीम में होंगे. वे अपने प्रदर्शन के दम पर जानते थे कि वे टीम में रहेंगे. तो अब इसमें क्या बदलाव आया है? न तो कोई बदलाव आया है और न ही आना चाहिए.”

ये भी पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए आई गुड न्यूज

---विज्ञापन---

इंग्लैंड दौरे पर कैसा रहा प्रदर्शन

इंग्लैंड दौरे पर रोहित शर्मा ने 3 मैचों में 175 रन बनाए. उन्होंने आखिरी मैच में 138 रनों की शानदार पारी खेली थी. इसके अलावा विराट कोहली ने 3 मैचों में 144 रन बनाए. उन्होंने 2 अर्धशतक ठोका था. पहले मैच में 5 रन बनाने के बाद कोहली ने दूसरे मैच में 65 और तीसरे मैच में 74 रनों की शानदार पारी खेली थी.

ये भी पढ़ें: कप्तान बनने के बाद फ्लॉप हुए बाबर आजम, महज इतने रन बनाकर लौटे पवेलियन

---विज्ञापन---

First published on: Jul 27, 2026 05:44 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola