---विज्ञापन---

खेल

IND vs SA: डेविड मिलर ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ कर दिया बड़ा कारनामा

David Miller Record vs India: भारत के खिलाफ सुपर 8 में खेले गए मुकाबले में डेविड मिलर ने शानदार बल्लेबाजी की थी और अर्धशतक अपने नाम किया था. मिलर ने भारत के खिलाफ इतिहास रच दिया और ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया.

Author Written By: Alsaba Zaya Updated: Feb 23, 2026 14:35

David Miller Record vs India: 22 फरवरी को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 में मुकाबला खेला गया था.इस मैच में साउथ अफ्रीका की ओर से डेविड मिलर ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, जिसकी बदौलत प्रोटियाज टीम ने 76 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया. डेविड मिलर ने अब टी-20 में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

भारत के खिलाफ डेविड मिलर का बड़ा धमाका

भारत के खिलाफ टी-20 में अब सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड डेविड मिलर ने अपने नाम कर लिया है. डेविड मिलर 39 छक्के के साथ अब पहले नंबर पर पहुंच गए हैं. वहीं, ग्लेन मैक्सवेल इससे पहले 38 छक्कों के साथ पहले स्थान पर थे, लेकिन अब वह दूसरे स्थान पर आ गए हैं. इसके अलावा निकोलस पूरन 35 छक्के के साथ लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. वहीं, दासुन शनाका 30 छक्के के साथ चौथे नंबर पर हैं, जबकि एविन लुईस 28 छक्के के साथ पांचवें स्थान पर हैं.

---विज्ञापन---

डेविड मिलर ने जड़ा था तूफानी अर्धशतक

डेविड मिलर ने भारत के खिलाफ इस मैच में 35 गेंदों में 63 रनों की शानदार पारी खेली थी. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 7 चौके के अलावा 3 छक्के अपने नाम किए थे. मिलर ने 180 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की थी. साउथ अफ्रीका ने इस मैच में 187 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत 111 रनों पर सिमट गई. साउथ अफ्रीका ने 76 रनों से मैच अपने नाम किया था और सेमीफाइनल के लिए अपनी राह मजबूत की.

भारत के खिलाफ T20I में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज

---विज्ञापन---

डेविड मिलर – 39 छक्के
ग्लेन मैक्सवेल – 38 छक्के
निकोलस पूरन – 35 छक्के
दासुन शनाका – 30 छक्के
एविन लुईस – 28 छक्के

T20 World Cup: ‘करो या मरो’ की स्थिति! सेमीफाइनल का टिकट पाने के लिए टीम इंडिया को करने होंगे ये 3 काम

First published on: Feb 23, 2026 01:48 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.