Team India Semi Final Scenario
विज्ञापन

T20 World Cup: 'करो या मरो' की स्थिति! सेमीफाइनल का टिकट पाने के लिए टीम इंडिया को करने होंगे ये 3 काम

Team India Semi Final Scenario: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 स्टेज में टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही. भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल में जगह बनाना मुश्किल हो गया है लेकिन अगर उन्होंने तीन महत्वपूर्ण काम किए, तो वो अगले स्टेज पर पहुंच पाएंगे.

Team India Semi Final Scenario: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में टीम इंडिया की शुरुआत निराशाजनक रही है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्हें बड़ी हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया ग्रुप 1 का हिस्सा हैं और हर देश सुपर 8 में तीन मैच खेलेगा. अब भारत का वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच होने वाला है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत को 76 रन से हार मिली और उनका नेट रन रेट अब -3.800 हो गया है. इसके बावजूद टीम इंडिया सेमीफाइनल में जगह बना सकती है. उन्हें इसके लिए तीन काम करने होंगे.

सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए क्या करना होगा?

टीम इंडिया को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अब अपने अगले दोनों मैच जीतने होंगे. सिर्फ इतना ही नहीं, उन्हें अपना नेट रन रेट भी बेहतर करना है. ऐसे में उन्हें बड़े अंतर से जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज पर जीत करनी होगी. उन्हें ये भी उम्मीद करनी है कि अन्य टीमें भी बड़े अंतर से हारें. अगर यह सभी समीकरण साथ बैठे, तभी टीम इंडिया सेमीफाइनल में जगह बना सकती है. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

Advertisment

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ