चेपॉक के मैदान पर खेले गए आईपीएल 2026 के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 159 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे गुजरात की टीम ने 16.4 ओवर में हासिल कर मैच जीत लिया. गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 46 गेंदों पर 87 रनों की पारी खेली. उनके अलावा, जोस बटलर ने नाबाद 39 रन और कप्तान शुभमन गिल ने 33 रनों का योगदान दिया. वहीं, चेन्नई की ओर से अकील होसेन और नूर अहमद ने 1-1 विकेट हासिल किया. यह गुजरात की 8 मैचों में 4 चौथी जीत रही, जबकि चेन्नई को 8 मैचों में 5वीं हार मिली.
गुजरात टाइटंस ने 16 ओवर में 1 विकेट पर 154 रन बना लिए हैं और अब टीम को जीत के लिए 24 गेंदों पर सिर्फ 5 रनों की जरूरत है. फिलहाल साई सुदर्शन 87 और जोस बटलर 32 रन बनाकर क्रीज पर मौजदू हैं.
---विज्ञापन---
गुजरात टाइटंस ने 15 ओवर में 1 विकेट पर 138 रन बना लिए हैं और अब टीम को जीत के लिए 30 गेंदों पर 21 रन चाहिए. फिलहाल साई सुदर्शन 73 और जोस बटलर 30 रन बनाकर क्रीज पर मौजदू हैं.
गुजरात टाइटंस ने 12 ओवर में 1 विकेट पर 102 रन बना लिए हैं और अब टीम को जीत के लिए 48 गेंद पर 57 रन चाहिए. फिलहाल साई सुदर्शन 51 और जोस बटलर 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजदू हैं.
---विज्ञापन---
गुजरात ने शुरुआती 10 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिए हैं और टीम को जीत के लिए 60 गेंदों पर 77 रनों की जरूरत है. फिलहाल साई सुदर्शन40 रन और जोस बटलर 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
7वें ओवर की तीसरी गेंद पर गुजरात को कप्तान शुभमन गिल के रूप में पहला झटका लगा. गिल 23 गेंदों पर 33 रन बनाकर नूर अहमद का शिकार बने.
---विज्ञापन---
गुजरात ने पावरप्ले के 6 ओवर में बिना किसी नुकसान 55 रन बना लिए हैं. फिलहाल शुभमन गिल 32 रन और साई सुदर्शन 23 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
2 ओवर खत्म होने के बाद गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ बिना कोई विकेट खोए 13 रन बना लिए हैं. शुभमन गिल 11 और साई सुदर्शन 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
---विज्ञापन---
159 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए गुजरात टाइटंस के रेगुलर ओपनर शुभमन गिल और साई सुदर्शन क्रीज पर मौजूद हैं.
19वें ओवर की आखिरी गेंद पर चेन्नई को जेमी ओवरटन के रूप में 7वां झटका लगा. ओवरटन 6 गेंदों पर 18 रन बनाकर अरशद खान की गेंद पर आउट हो गए. 19 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 6 विकेट पर 143 रन है.
---विज्ञापन---
आईपीएल 2026 37वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस के सामने 159 रनों का लक्ष्य रखा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन बनाए. टीम के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने अर्धशतक लगाया और नाबाद 74 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. उनके अलावा, कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया. शिवम दुबे ने 22 रन, जेमी ओवरटन ने 18 रन और कार्तिक शर्मा ने 15 रन बनाए. वहीं, गुजरात की ओर से कगिसो रबाडा ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके. उनके अलावा, अरशद खान ने 2 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज और मानव सुथार को 1-1 विकेट मिला.
18वें ओवर की 5वीं गेंद पर चेन्नई को कार्तिक शर्मा के रूप में छठा झटका लगा. कार्तिक 9 गेंदों पर 15 रन बनाकर कगिसो रबाडा की गेंद पर आउट हो गए. 18 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 6 विकेट पर 122 रन है.
---विज्ञापन---
16वें ओवर की तीसरी गेंद पर चेन्नई को 5वां झटका लगा. शिवम दुबे को अरशद खान ने पवेलियन भेज दिया. उन्होंने 22 रन बनाए. 15.4 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 5 विकेट पर 100 रन है.
ऋतुराज गायकवाड़ ने 49 गेंद पर अर्धशतक जड़ा दिया है. चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.1 ओवर में 5 विकेट पर 104 रन बनाए लिए हैं. उनके साथ कार्तिक शर्मा 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
---विज्ञापन---
चेन्नई ने 14 ओवर में 4 विकेट पर 75 रन बना लिए हैं. फिलहाल ऋतुराज गायकवाड़ 43 रन और शिवम दुबे 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
चेन्नई ने शुरुआती 10 ओवर में 4 विकेट पर 43 रन बना लिए हैं. फिलहाल ऋतुराज गायकवाड़ 18 रन और शिवम दुबे 6 रन बनाकर खेल रहे हैं.
---विज्ञापन---
9वें ओवर की दूसरी गेंद पर चेन्नई को डेवाल्ड ब्रेविस के रूप में पहला झटका लगा. ब्रेविस सिर्फ 2 रन बनाकर मानव सुथार की गेंद पर आउट हो गए.
चेन्नई ने पावरप्ले के 6 ओवर में सिर्फ 28 रन बनाए और 3 विकेट गंवा दिए. पावरप्ले में संजू सैमसन, उर्विल पटेल और सरफराज खान आउट हुए. फिलहाल कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 12 रन और डेवाल्ड ब्रेविस एक रन बनाकर खेल रहे हैं.
---विज्ञापन---
5वें ओवर की चौथी गेंद पर चेन्नई को सरफराज खान के रूप में तीसरा झटका लगा. सरफराज बिना खाता खोले मोहम्मद सिराज का शिकार बने.
चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर चेन्नई को उर्विल पटेल के रूप में दूसरा झटका लगा. उर्विल सिर्फ 4 रन बनाकर कगिसो रबाडा की गेंद पर आउट हो गए. 4 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर दो विकेट पर 25 रन है.
---विज्ञापन---
IPL 2026, Chennai Super Kings vs Gujarat Titans Highlights: आईपीएल 2026 के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 8 विकेट से शानदार जीत हासिल की. चेपॉक के मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 159 रनों का छोटा लक्ष्य रखा था, जिसे गुजरात की टीम ने 16.4 ओवर में ही 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया. गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और 46 गेंदों पर 87 रन बनाए. उनके अलावा, जोस बटलर ने नाबाद 39 रन और कप्तान शुभमन गिल ने 33 रनों का योगदान दिया. वहीं, चेन्नई की ओर से अकील होसेन और नूर अहमद ने 1-1 विकेट हासिल किया.
---विज्ञापन---
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन बनाए. टीम के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने अर्धशतक लगाया और नाबाद 74 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. उनके अलावा, कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया. शिवम दुबे ने 22 रन, जेमी ओवरटन ने 18 रन और कार्तिक शर्मा ने 15 रन बनाए. वहीं, गुजरात की ओर से कगिसो रबाडा ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके. उनके अलावा, अरशद खान ने 2 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज और मानव सुथार को 1-1 विकेट मिला. यह गुजरात की 8 मैचों में 4 चौथी जीत रही और 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर पहुंच गई है, जबकि चेन्नई को 8 मैचों में 5वीं हार के साथ टेबल में छठे स्थान पर है.
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---