IPL 2026, CSK Reunion: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और सभी 10 टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई है. वहीं, आईपीएल 2026 के आगाज से पहले रविवार, 22 मार्च को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम यानी चेपॉक में एक अलग नजारा देखने को मिलेगा. दरअसल, 5 पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के नए सीजन से पहले चेपॉक में मेगा रीयूनियन का प्लान किया है, जिसमें टीम के लिए खेल चुके कई दिग्गज खिलाड़ियों समेत कई नए सितारे शिरकत करते हुए नजर आएंगे.
चेपॉक में होगा CSK का मेगा रीयूनियन
आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी में खेला जाएगा. इससे पहले 22 मार्च को चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स का मेगा रीयूनियन होगा, जिसमें टीम के नए और पुराने खिलाड़ी एक साथ नजर आएंगे. बताया जा रहा है कि इस खास समारोह के लिए फ्रेंचाइजी ने पहले सीजन से जुड़े अपने कई पूर्व खिलाड़ियों को न्योता भेज दिया है.
इसमें वे खिलाड़ी भी शामिल हैं, जो अभी दूसरी आईपीएल टीमों से जुड़े हुए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनराइजर्स हैदराबाद के सपोर्ट स्टाफ में शामिल मुथैया मुरलीधरन, गुजरात टाइटंस के बैटिंग कोच मैथ्यू हेडन और कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटॉर ड्वेन ब्रावो ने इस रीयूनियन में शामिल होने वाले हैं.
शाम 4 बजे शुरू होगा प्रोग्राम
हालांकि, इस इवेंट से पहले अटकलें लगाई जा रही थी इसके लिए चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से कोई बड़ी आधिकारिक घोषणा की जाएगी, लेकिन क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो CSK अधिकारियों ने कहा है कि यह सिर्फ IPL के नए सीजन की शुरुआत से पहले एक औपचारिक कार्यक्रम है. सीएसके के CEO काशी विश्वनाथन ने क्रिकबज को बताते हुए साफ कहा कि, “यह सीजन के लिए बस एक प्री-लॉन्च है और फैन एंगेजमेंट की एक एक्सरसाइज है. इसमें और कुछ नहीं है.”
हालांकि, उन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि कई पुराने खिलाड़ी जिन्होंने पिछले 16 सीजन में फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व किया है, वह इस मौके पर मौजूद रहेंगे. उनके मुताबिक मौजूदा टीम और सपोर्ट स्टाफ के अलावा करीब 19-20 पुराने खिलाड़ियों के इस इवेंट में आने की उम्मीद है. चेन्नई सुपर किंग्स का यह खास इवेंट शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक MA चिदंबरम स्टेडियम में होगा, जिसमें ऑस्कर विजेता म्यूजिक डायरेक्टर AR रहमान परफॉर्मेंस करते हुए नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें- IPL 2026: ऋषभ पंत 27 करोड़ तो श्रेयस अय्यर को मिलेंगे 26.75 करोड़, यहां देखें सभी 10 कप्तानों की सैलरी
सुरैश रैना और अन्य टीम से जुड़े खिलाड़ी भी रहेंगे मौजूद
इस खास इवेंट के लिए CSK फ्रेंचाइजी ने दूसरी टीमों से बात भी की है कि क्या उनके कोचिंग स्टाफ में शामिल चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ियों को एक दिन के लिए छुट्टी दी जा सकती है. सीएसके के ‘चिन्ना थाला’ सुरेश रैना ने भी अपनी मौजूदगी कन्फर्म कर दी है. हालांकि, आर अश्विन उस दिन शहर से बाहर रहेंगे. उस दिन तक संजू सैमसन और शिवम दुबे भी टीम से जुड़ जाएंगे, जो अभी तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 की चैंपियन टीम का हिस्सा थे.
बता दें कि, आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करेगी. वहीं, टीम अपना पहला घरेलू मैच 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स से खिलाफ खेलेगी.
ये भी पढ़ें- IPL 2026 में विराट कोहली के सामने चुनौती बनकर खड़ी ये समस्या! पूर्व क्रिकेटर ने किया सनसनीखेज दावा
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
38 mins agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
54 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
12 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
13 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
14 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines