22 मिनट में सिल्वर, 90 में गोल्ड और 12 घंटे में डायमंड...रोनाल्डो ने यूट्यूब पर आते ही मचाया तहलका

Cristiano Ronaldo YouTube Channel: मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो यूट्यूब पर आते ही छा गए हैं। वह एक के बाद एक रिकॉर्ड ध्वस्त करते जा रहे हैं। उन्होंने अब मिस्टर बीस्ट का रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया कीर्तिमान बनाया है।

Cristiano Ronaldo YouTube

Cristiano Ronaldo YouTube Channel

विज्ञापन

Cristiano Ronaldo YouTube Channel: पुर्तगाल के फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने यूट्यूब पर आते ही तहलका मचाना शुरू कर दिया है। रोनाल्डो के यूट्यूब चैनल ‘यूआर क्रिस्टियानो’ ने महज 24 घंटे के अंदर 23 मिलियन सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने एक के बाद एक कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। अब रोनाल्डो ने यूट्यूब पर मिस्टर बीस्ट का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

सबसे तेज 20 मिलियन सब्सक्राइबर का रिकॉर्ड

रोनाल्डो ‘UR Cristiano’ यूट्यूब चैनल के जरिए सबसे तेज 20 मिलियन सब्सक्राइबर तक पहुंचने वाले पहले यूट्यूबर बन गए। उन्होंने चैनल लॉन्च के बाद 24 घंटे से भी कम समय में यह कीर्तिमान रचा।

विज्ञापन

यूट्यूब पर सबसे तेज 20 मिलियन सब्सक्राइबर हासिल करने का रिकॉर्ड पहले मिस्टर बीस्ट के नाम दर्ज था। मिस्टर बीस्ट के नाम से मशहूर जिमी डॉनल्डसन ने यूट्यूब चैनल लॉन्च करने के दो साल में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। अब रोनाल्डो उनसे इस मामले में आगे निकल गए हैं।

विज्ञापन

12 घंटे में मिला डायमंड प्ले बटन

रोनाल्डो को इसके साथ ही यूट्यूब की ओर से धड़ाधड़ अवॉर्ड मिल रहे हैं। उन्होंने महज 22 मिनट में सिल्वर, 90 मिनट में गोल्डन और 12 घंटे में डायमंड प्ले बटन मिल गया है। बता दें कि यूट्यूब की ओर से सिल्वर प्ले 1 लाख सब्सक्राइबर, गोल्ड प्ले 1 मिलियन यानी 10 लाख और डायमंड प्ले बटन 10 मिलियन यानी 1 करोड़ सब्सक्राइबर हासिल करने पर मिलता है। रोनाल्डो ने यूट्यूब की ओर से ये अवॉर्ड मिलने के बाद इस खुशी को बेटियों के साथ साझा किया। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह बेटियों के सामने यूट्यूब प्ले बटन दिखाते नजर आ रहे हैं। जिसे देख बेटियां खुशी से फूली नहीं समातीं। अब तक रोनाल्डो के चैनल पर 19 वीडियो पोस्ट हो चुके हैं।

विज्ञापन

कितनी होगी कमाई? 

रिपोर्ट्स के अनुसार, यूट्यूबर को 1 मिलियन (10 लाख) व्यूज पर करीब 6 हजार डॉलर (करीब 5 लाख रुपये) दिए जाते हैं। उनकी ये कमाई वीडियो के दौरान आने वाले विज्ञापनों से होती है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि रोनाल्डो एक दिन में करीब 300,000 डॉलर यानी 2.51 करोड़ रुपये की कमाई कर चुके हैं।

विज्ञापन

मिस्टर बीस्ट हैं सबसे पॉपुलर 

यूट्यूब पर सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर का रिकॉर्ड मिस्टर बीस्ट के नाम दर्ज है। उनके पास 311 मिलियन (31 करोड़ से ज्यादा) सब्सक्राइबर हैं। उन्होंने हाल ही में टी-सीरीज का रिकॉर्ड तोड़ा था। टी-सीरीज के पास 272 मिलियन सब्सक्राइबर का आंकड़ा है, लेकिन जिस तरह से रोनाल्डो की पॉपुलेरिटी बढ़ रही है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे आने वाले दिनों में सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए नंबर-1 बन जाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ