ODI World Cup 2023: इन दिनों पाकिस्तान की टीम वनडे विश्व कप 2023 में खेल रही है तो वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में काफी कुछ उथल-पुथल चल रही है। विश्व कप 2023 में पाकिस्तान का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। अभी भी पाक टीम पर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने की तलवार लटक रही है।
वहीं अब तलवार लटक रही है बाबर आजम की कप्तानी पर। बताया जा रहा है कि विश्व कप 2023 के बाद बाबर आजम की कप्तानी जा सकती है। हालांकि बाबार आजम के बाद पाक टीम का नया कप्तान कौन होगा इसको लेकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है।
ये भी पढ़ें:- AFG vs AUS: अजय जडेजा ने ड्रेसिंग रूम में किया डांस, मार्नस लाबुशेन की शिकायत के बाद आया रिएक्शन
कौन लेगा बाबर की कप्तानी पर फैसला
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ जाका अशरफ ने प्रेस कॉन्फ्रेस में बताया कि, “मैं अकेला ये फैसला नहीं ले सकता कि बाबर कप्तान रहेंगे या नहीं। इसको लेकर टेक्निकल कमेटी फैसला करेगी जिसके अध्यक्ष मिस्बाह उल हक हैं। इसके अलावा इस कमेटी में मोहम्मद हफीज भी हैं। टेक्निकल कमेटी की बैठक के बाद ही इस पर कोई फैसला लिया जाएगा। इसके अलावा पूर्व क्रिकेटर जो भी सलाह देंगे उस आधार पर ही बाबर की कप्तानी पर फैसला सुनाया जाएगा।”
विश्व कप में पिछड़ी पाक टीम
बता दें, विश्व कप 2023 भारत में खेला जा रहा है। इस बार टूर्नामेंट में पाक टीम का उतना शानदार प्रदर्शन नहीं देखने को मिला जितना टूर्नामेंट से पहले बताया जा रहा था। अभी तक विश्व कप 2023 में पाकिस्तान ने 8 में से 4 मैच जीते हैं। फिलहाल पाक टीम 8 अंक के साथ पांचवे स्थान पर है।
पाक टीम के कप्तान बाबर आजम का प्रदर्शन भी विश्व कप में उतना खास नहीं रहा है। इस विश्व कप के दौरान कई बार बाबर की कप्तानी पर भी सवाल उठ चुके हैं। अब पाकिस्तान को अपना अगला मुकाबला इंग्लैंड के साथ खेलना है और सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाक टीम को ये मैच हर हाल में जीतना होगा।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
1 hr agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
3 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
4 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
4 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
5 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
6 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
6 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines