Rinku Singh Father Death: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच रिंकू सिंह पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनके पिता खानचंद्र सिंह का निधन हो गया है. वो स्टेज 4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. रिंकू सिंह के लिए यह बेहद मुश्किल समय है. रिंकू के पिता के निधन के बाद क्रिकेट जगत में शोक की लहर छा गई है. कई सारे पूर्व क्रिकेटर्स ने रिंकू के पिता के निधन पर शोक जताया और उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी.
रिंकू सिंह के पिता के निधन पर क्रिकेटर्स की प्रतिक्रियाएं
रिंकू सिंह के पिता के निधन के बाद युवराज सिंह ने X पर पोस्ट डालते हुए लिखा, ‘रिंकू सिंह के पिता के निधन के बारे में जानकर दिल टूट गया है. मैं आपके और आपके परिवार के साथ इस मुश्किल समय में खड़ा हूं. उम्मीद है कि आपको इस समय साहस और ताकत मिले.’
वीरेंद्र सहवाग ने पोस्ट डालते हुए लिखा, ‘रिंकू, आपके पिता के निधन के बारे में सुनकर काफी दुख हुआ. आपके पिता ने कई बलिदान देकर एक मजबूत बेटा पैदा किया है. मेरी प्रार्थना और संवेदना आपके पूरे परिवार के साथ है.’
शिखर धवन ने रिंकू के पिता के निधन पर शोक जताते हुए लिखा, ‘रिंकू, मेरी संवेदना आपके और आपके करीबियों के साथ है. आपके पिता की आत्मा को शांति प्राप्त हो और इस मुश्किल समय को झेलने की क्षमता मिले.’
हरभजन सिंह ने X पर पोस्ट डालते हुए लिखा, ‘रिंकू सिंह के पिता श्री खानचंद्र सिंह जी के निधन के बारे में जानकर काफी दुख पहुंचा. यह रिंकू और उनके परिवार के लिए मुश्किल समय है, क्योंकि वो टी20 वर्ल्ड कप की अपनी जिम्मेदारियों के प्रति व्यस्त है. मेरी प्रार्थना उनके और उनके करीबियों के साथ है.’
सुरेश रैना ने रिंकू के पिता को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘मेरे भाई, आपके पिता के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख पहुंचा. मेरी संवेदना आपके साथ है. उनकी आत्मा को शांति मिले. उम्मीद है कि आप और आपके परिवार को इस मुश्किल समय से लड़ने की ताकत मिले.’
ये भी पढ़ें:- IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका! चोट के कारण कप्तान सोफी भारत के खिलाफ सीरीज से बाहर
आकाश चोपड़ा ने X पर लिखा, ‘रिंकू सिंह के पिता के निधन के बारे में सुनकर काफी दुख पहुंचा. भगवान आपको और आपके परिवार को इस मुश्किल समय में ताकत दें.’
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup से बाहर होने के बाद कप्तान शनाका की होगी छुट्टी! श्रीलंकाई सिलेक्टर्स पर भी गिरेगी गाज?
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए सूर्यांश शेडगे की होगी भारतीय ODI टीम में एंट्री!
1 min agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
8 mins agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
27 mins agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
49 mins agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
2 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
2 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
2 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines