Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर इतिहास रच डाला है। यशस्वी ने चौथे टेस्ट मैच में वो कारनामा कर डाला है, जो पिछले 50 साल से कोई भारतीय ओपनर नहीं कर सका था। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए 58 रन की दमदार पारी खेली। यशस्वी ने केएल राहुल के साथ मिलकर भारतीय टीम को शानदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 94 रन जोड़े। यशस्वी ने अपनी पारी के दौरान 10 चौके और एक सिक्स जमाया।
यशस्वी ने रचा इतिहास
यशस्वी जायसवाल मैनचेस्टर के इस मैदान पर पिछले 50 साल में अर्धशतक जमाने वाले पहले भारतीय ओपनर बन गए हैं। ओल्ड ट्रैफर्ड में भारत की ओर से बतौर सलामी बल्लेबाज आखिरी अर्धशतक 1974 में सुनील गावस्कर के बल्ले से आए थे। यशस्वी ने अपनी पारी का आगाज संभलकर किया और शुरुआत में वह एक-एक रन लेकर अपनी इनिंग को आगे बढ़ाते हुए नजर आए। हालांकि, 20 रनों का आंकड़ा पार करने के बाद ओपनिंग बल्लेबाज ने हाथ खोले। यशस्वी ने 107 गेंदों का सामना करते हुए 58 रन की दमदार पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 10 चौके और एक सिक्स जमाया।
एक हजार रन भी पूरे
यशस्वी जायसवाल ने अपनी इस इनिंग के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में एक हजार रन भी पूरे कर लिए हैं। वह इंग्लिश टीम के खिलाफ दूसरे सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हैं। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज टेस्ट में इंग्लैंड के बॉलिंग अटैक के खिलाफ खेली 16 पारियों में अब तक 66 की औसत से 1003 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने तीन शतक और पांच अर्धशतक जमाए हैं। यशस्वी दो डबल सेंचुरी भी जमा चुके हैं।
प्लेइंग 11 में 3 बदलाव
सीरीज में 1-2 से पिछड़ रही टीम इंडिया ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर जीत के इरादे से उतरी है। भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में एक नहीं, बल्कि बदलाव किए हैं। आकाशदीप पूरी तरह से फिट नहीं हैं और उनकी जगह पर अंशुल कंबोज को डेब्यू करने का मौका मिला है। अंशुल का रिकॉर्ड घरेलू क्रिकेट में कमाल का रहा है। 6 पारियों में एक अर्धशतक तक लगाने में नाकाम रहे करुण नायर पर गाज गिरी है। करुण की जगह पर साई सुदर्शन को प्लेइंग 11 में मौका दिया गया है। सुदर्शन हेडिंग्ले टेस्ट में खेले थे, लेकिन वह बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे। वहीं, नीतीश कुमार रेड्डी के सीरीज से बाहर होने के बाद उनकी जगह पर शार्दुल ठाकुर को मौका दिया गया है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
53 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
10 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
11 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
12 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines