हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

WTC Final 2023: इरफान पठान ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, इन दो खिलाड़ियों के बीच हुए कंफ्यूज

विज्ञापन

WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून 2023 से इंग्लैंड में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाने वाला है। इस मैच के लिए भारतीय टीम इंग्लैंड पहुंच गई है। मैच से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग 11 को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। ऐसे में पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने ट्विटर के माध्यम से अपनी टीम की घोषणा की है। हालांकि वे खुद भी दो खिलाड़ियों के बीच कंफ्यूज दिखाई दिए।

ये खिलाड़ी संभालेंगे बल्लेबाजी की जिम्मेदारी

इरफान पठान ने पसंदीदा प्लेइंग इलेवन की घोषणा ट्विटर के माध्य्म से की है।। उन्होंने इसमें पारी की शुरुआत के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल को चुना है। वहीं तीसरे नंबर पर पुजारा को जगह दी है। इसके अलावा चौथे स्थान पर पठान ने विराट कोहली का चयन किया है जो कि इन दिनों बेहतरीन फॉर्म से गुजर रहे हैं।उनके मुताबिक अजिंक्य रहाणे पांचवें स्थान पर खेलेंगे। रहाणे का बल्ला आईपीएल में खूब चला रहा है। रहाणे ने लीग में जो प्रदर्शन किया, उसके चलते उन्हें मौका मिला है।

इन दो खिलाड़ियों के बीच हुए कंफ्यूज

इरफान ने विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में ईशान किशन को शामिल किया। उन्होंने ईशान को केएस भरत पर तरजीह दी है। ईशान ने अब तक कोई टेस्ट नहीं खेला। पूर्व क्रिकेटर ने रविंद्र जडेजा को नंबर सात पर जगह दी है। आठवें स्थान के लिए वे अश्विन और शार्दुल ठाकुल के बीच कंफ्यूज दिखाई दिए। उन्होंने इसे लेकर फैंस की राय भी मांगी है। उन्होंने तेज गेंदबाज के रूप में मोहम्मद शमी, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज को चुना है।

विज्ञापन

Irfan Pathan Playing 11: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ईशान किशन (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन/शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज।

WTC Final 2023 Team India Squad: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, उमेश यादव और जयदेव उनादकट। स्टैंडबाय खिलाड़ी: सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जायसवाल, मुकेश कुमार।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola