WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। इंग्लैंड के ओवल में खेले जाने वाले इस खिताबी मुकाबले को लेकर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने बड़ी भविष्यवाणी की है। वसीम अकरम ने उस टीम का नाम बताया है, जो ये ट्रॉफी जीत सकती है।
ऑस्ट्रेलिया को बताया फेवरेट
आईसीसी द्वारा आयोजित प्रोग्राम में पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) ने कहा कि ‘इंग्लैंड में यह मैच होने से ऑस्ट्रेलिया को फायदा होने वाला है। ऑस्ट्रेलिया की टीम यहां की परिस्थिति को अच्छी तरह से समझती है और उनके पास बेहतरीन गेंदबाज भी हैं, ऐसे में मेरे नजर में ऑस्ट्रेलिया फेवरेट है’।
ये टीम जीत सकती है ट्रॉफी
वसीम अकरम ने अपनी बात को जारी रखते हुए ये भी कहा कि ‘भारतीय बल्लेबाजों को यहां मुश्किल होगी, लेकिन टीम के पास अच्छे बल्लेबाज हैं जो मैच का पासा पलटने का मद्दा रखते हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया की टीम मुझे यह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीतने के लिए फेवरेट लग रही है।’
पिछली बार न्यूजीलैंड ने जीती थी ट्रॉफी
दरअसल, पिछली बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने थीं। जिसमें कीवी टीम को जीत मिली थी। लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनानी वाली टीम इंडिया इस ट्रॉफी को इस बार हाथ से जाने नहीं देना चाहती है।
संबंधित खबरें
भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
1 hr agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
1 hr agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
1 hr agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
2 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
10 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
11 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
11 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
12 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
13 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines