नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच इंग्लैंड के द ओवल में खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। भारतीय टीम ने तीसरे दिन लंच तक 6 विकेट खोकर 260 रन बना लिए हैं। शार्दुल ठाकुर 36 और अजिंक्य रहाणे 89 रन बनाकर खेल रहे हैं। हालांकि टीम इंडिया की धड़कनें उस वक्त बढ़ गईं, जब शार्दुल आउट होने से बाल-बाल बच गए। ये नजारा 60वें ओवर में देखने को मिला।
नो बॉल से बच गए शार्दुल ठाकुर
हुआ यूं कि कप्तान पैट कमिंस लगातार गुड लैंथ बॉल डालकर शार्दुल को शिकार बनाने की कोशिश कर रहे थे। दूसरी गेंद पर उन्होंने ठाकुर को बीट किया, तीसरी गेंद पर शार्दुल संभले जबकि चौथी पर वे बुरी तरह बीट हो गए। बॉल उनके पैड्स से टकराकर बाहर निकल गई। जोरदार अपील के बाद अंपायर ने भी अंगुली उठाने में ज्यादा देर नहीं की। शार्दुल ने तुरंत रिव्यू ले लिया। थर्ड अंपायर ने जब इसे चेक किया तो उन्होंने देखा कि कमिंस का पैर बॉल डालते समय लाइन से थोड़ा आगे निकल गया था। इस बॉल को तुरंत नो बॉल करार दे दिया गया। इस तरह शार्दुल को जीवनदान मिल गया और वे आउट होने से बच गए। हालांकि अंपायर ने रन दौड़ने के बावजूद इसे नो बॉल का ही रन काउंट किया।
इसके बाद इसी ओवर की लास्ट बॉल पर कमिंस का एक रिव्यू भी खराब हो गया, क्योंकि अल्ट्राएज में साफ नजर आया कि बॉल शार्दुल के बल्ले को छूकर नहीं निकली थी।
कमिंस ने दूसरी बार की ये गलती
कमिंस ने फाइनल जैसे मुकाबले में दूसरी बार ये गलती की। कमिंस ने रहाणे को भी 22वें ओवर में इसी तरह नो बॉल डालकर जीवनदान दे दिया था। फाइनल जैसे मुकाबले में कमिंस की ये दोहरी गलती क्रिकेटप्रेमियों में चर्चा का विषय बन गई है।
संबंधित खबरें
IND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
14 mins agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
26 mins ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
52 mins agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
1 hr agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
2 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
2 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
3 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
4 hrs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines