हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WTC Final 2023 में ऑस्ट्रेलिया टीम का बड़ा कारनामा, इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

विज्ञापन
WTC Final 2023

WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया टीम के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पहले बैटिंग करने वाली ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने कमाल की पारी खेली। दोनों ने शतक बनाए और इतिहास रच दिया।

ट्रेविस हेड डब्ल्यूटीसी के फाइलनल में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने। उन्होंने 174 गेंद पर 163 रन बनाए। डब्‍ल्‍यूटीसी 2022 के पहले ही दिन उन्होंने शतक लगा दिया। फिर दूसरे दिन स्टीव स्मिथ ने अपना शतक पूरा किया और वह 268 गेंद पर 121 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले जब साल 2021 में भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप का पहला फाइनल खेला गया था, तब एक भी शतक नहीं आया था।

ऑस्ट्रेलिया टीम ने रचा इतिहास

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में अब ऑस्‍ट्रेलिया अकेली ऐसी टीम बन गई है, जिसके दो बल्‍लेबाजों ने फाइनल में शतक लगाया है। यह अपने आप में बड़ा कारनामा है, जिसे तोड़ पाना आसान नहीं होगा। इतना ही नहीं शतक लगाने वाले स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड ने फाइनल में 200 से ज्यादा रनों की साझेदारी भी की है।

विज्ञापन

पहली बार न्यूजीलैंड ने उठाई थी ट्रॉफी

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का इतिहास ज्यादा पुराना नहीं हैं। यह दूसरा ही संस्कारण है। पहला संस्करण साल 2021 में हुआ था, जिसमें न्यूजीलैंड और टीम इंडिया फाइनल में पहुंची थी। न्यूजीलैंड ने पहली बार ये ट्रॉफी जीती थी। उस फाइनल में दोनों टीमों की तरफ से एक भी बल्लेबाज ने शतक नहीं बनाया था।

मैच का हाल

अगर मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन बनाए हैं। टीम इंडिया इसके जवाब में 71 रन पर 4 विकेट खो चुकी है। इसके बाद रवींद्र जडेजा और अजिंक्य रहाणे ने मोर्चा संभाला हुआ है। फिलहाल भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 125 रन बना लिए हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola