Wahab Riaz Retired: पाकिस्तान के एक शानदार तेज गेंदबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने खुद ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। हालांकि वह दुनियाभर में होने वाली अलग-अलग लीग में खेलना जारी रखेंगे। कुछ समय पहले उन्हें पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का खेल मंत्री भी बनाया गया था।
वहाब रियाज ने किया संन्यास का ऐलान
पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने अचानक से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 38 साल के वहाब ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है। वहाब ने ट्विटर पर लिखा कि अब वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संन्यास लेने जा रहे हैं। इस दौरान उनकी यात्रा बेहद अहम रही। उन्होंने पीसीबी कोच, प्रशंसकों, सलाहकारों और परिवार के लोगों को इस दौरान साथ देने के लिए धन्यवाद दिया है। हालांकि वहाब दुनियाभर में चलने वाली क्रिकेट लीगों में हिस्सा लेते रहेंगे।
https://twitter.com/WahabViki/status/1691695647773348281?s=20
वहाब रियाज का अंतरराष्ट्रीय करियर
बात अगर 38 साल के वहाब रियाज के अंतरराष्ट्रीय करियर की जाए तो उन्होंने 27 टेस्ट मैचों में 83 विकेट लिए हैं। जिसमें 2 बार पांच विकेट शामिल है। जबकि 134 रन देकर 7 विकेट उनका वेस्ट है। इसी तरह 91 वनडे मैचों में 120 विकेट लिए हैं। जिसमें एक बार पांच विकेट शामिल है। जो उन्होंने 2011 के विश्वकप में भारत के खिलाफ लिए थे। वहीं 36 टी-20 मैचों में 34 विकेट लिए हैं।
राजनीति में भी एक्टिव
वहाब रियाज खेल के साथ-साथ पाकिस्तान की राजनीति में भी एक्टिव हैं, कुछ समय पहले उन्हें पंजाब प्रांत का कार्यवाहक खेल मंत्री बनाया गया था। जिससे वह चर्चा में आ गए थे। वहाब रियाज ने कई अहम मौकों पर पाकिस्तान को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।
ये भी देखें: World Cup से पहले होगी कप्तान की वापसी, जानिए किस टीम को होगा फायदा
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
1 hr agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
2 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
4 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
11 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
12 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
12 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines