Who is Saaniya Chandhok: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की सगाई हो चुकी है। हाल ही में इसे लेकर खबर सामने आ रही है। उन्होंने सानिया चंदोक से सगाई की है। अर्जुन तेंदुलकर भी अपने पिता सचिन की तरह क्रिकेट खेलते हैं और आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम के सदस्य हैं। अर्जुन की मंगेतर सानिया चंदोक के बारे में शायद फैंस को पता नहीं होगा। आइए जानते हैं कि वो क्या करती हैं।
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक ने कब की सगाई?
खबरों के मुताबिक अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक की सगाई 13 अगस्त 2025 को हुई है। अभी तक तेंदुलकर परिवार ने सोशल मीडिया पर इस विषय को लेकर कोई भी पोस्ट साझा नहीं की है। दोनों की सगाई सेरेमनी को प्राइवेट रखा गया है और सिर्फ करीबी लोगों को इसमें शामिल किया गया था। जल्द ही अर्जुन और उनके परिवार द्वारा इंगेजमेंट से जुड़ी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया जा सकता है।
कौन हैं सानिया चंदोक?
सानिया चंदोक असल में मुंबई के मशहूर बिजनेसमैन रवि घाई की पोती हैं। वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट को प्राइवेट रखती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके मात्र 805 फॉलोअर्स हैं। सानिया को अर्जुन और उनकी बहन सारा तेंदुलकर द्वारा फॉलो किया हुआ है। सानिया एक ऐसे परिवार से आती हैं, जिनके अलग-अलग व्यापार हैं। उनके होटल, खाने और आइसक्रीम से जुड़े बिजनेस हैं। घाई परिवार असल में इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और लोकप्रिय आइसक्रीम ब्रांड ब्रूकलिन क्रीमेरी के मालिक हैं।
खुद का ब्रांड भी चलाती हैं सानिया
व्यापारियों के परिवार से होने के कारण सानिया खुद भी अपना बिजनेस चलाती हैं। वो WVS की वेटरनरी टेक्निशन हैं और उन्होंने ABC प्रोग्राम पूरा किया हुआ है। सानिया असल में Mr. Paws ब्रांड की फाउंडर हैं, जो असल में पशुओं के स्किनकेयर से जुड़ा हुआ ब्रांड है। उनके इस इंस्टाग्राम पेज के करीब 3500 फॉलोअर्स हैं। सानिया अपने निजी जीवन से जुड़ी चीजों को प्राइवेट रखना ही पसंद करती हैं।
ये भी पढ़ें:- सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने की गुपचुप सगाई, मशहूर बिजनेसमैन की पोती संग किया नई पारी का आगाज
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के बाद मुंबई टीम ने भी सूर्यकुमार यादव को दिया झटका
5 hrs agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
6 hrs agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
8 hrs agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
8 hrs agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
9 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
9 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
9 hrs ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
10 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
10 hrs agoपाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती, WCL ने PCB की शर्तें मानने से किया इनकार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines