हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: फ्री में कब-कहां और कैसे देखें दूसरा टी-20 मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल्स

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे है. अब दूसरा मुकाबला रांची में खेला जाएगा. ऐसे में इस मुकाबले को फ्री में कैसे देख सकते हैं?

विज्ञापन
भारत और वेस्टइंडीज/ Image Source: ANI

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को खेला जाएगा. पहले मैच को भारत ने 8 विकेट से अपने नाम किया और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. अब दूसरा मुकाबला रांची में खेला जाएगा. भारत की नजरें मुकाबला जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करने पर होंगी, जबकि वेस्टइंडीज सीरीज जीतकर बराबरी करना चाहेगी. ऐसे में आइए जानते हैं भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला फ्री में कैसा देखा जा सकता है.

कब और कहां देखें मुकाबला?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को मुकाबला रांची के झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (JSCA) में खेला जाएगा. मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर होगी. इसके अलावा मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर कई भाषाओं में कमेंट्री का मजा ले सकते हैं. फ्री में इस मुकाबले को डीडी स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है.

हेड टू हेड आंकड़ों पर एक नजर

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 32 टी-20 मैच खेले गए हैं. भारत का पलड़ा ज्यादा भारी नजर आता है. भारत ने 22 मुकाबले में बाजी मारी है, जबकि वेस्टइंडीज ने 10 मैच जीते हैं. हालांकि वेस्टइंडीज की टीम केवल टेस्ट में भारत से आगे है. दोनों टीमों के बीच 100 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें वेस्टइंडीज ने 30 मैच जीते हैं, जबकि 23 मुकाबले भारत ने अपने नाम किए हैं. इसके अलावा 47 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: अजीत अगरकर की विदाई के बाद BCCI का बड़ा फैसला, सिलेक्शन मीटिंग में वीवीएस लक्ष्मण निभाएंगे खास जिम्मेदारी

संजू सैमसन का कट सकता है पत्ता

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे टी-20 मैच में संजू सैमसन का पत्ता साफ हो सकता है. पिछले मैच में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 गेंदों में 11 रनों की पारी खेली थी. इससे पहले 3 मैच में भी संजू का बल्ला नहीं चला था. उन्होंने 2,7 और 9 रन रन बनाए थे. पिछली 4 पारियों में संजू फ्लॉप हुए हैं. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी को संजू की जगह प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 4 मैच, सिर्फ 29 रन… खराब फॉर्म से जूझ रहे संजू सैमसन, प्लेइंग 11 में वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव.

विज्ञापन

वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग 11

शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, रोस्टन चेज, अकील होसेन, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola