India vs West Indies 4th T20I Match: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की सीरीज खेली जा रही है. टीम इंडिया 2-1 से आगे हैं. लखनऊ में हुए पहले मैच में भारत ने आठ विकेट से जीत दर्ज की. रांची में हुए दूसरे टी20 में विंडीज ने 250 का स्कोर चेज करते हुए भारतीय टीम को हराया. इंदौर में खेले गए तीसरे टी20 में भारत को 14 रनों से जीत मिली. अभी तक सभी मुकाबले हाइ-स्कोरिंग रहे हैं. खैर अब सभी की नजरें चौथे टी20 मुकाबले पर हैं. भारत इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा. वहीं विंडीज को सीरीज में बराबरी पर आने के लिए किसी भी हाल में मुकाबला जीतना होगा. आइए आपको बताते हैं कि दोनों टीमों के बीच चौथा टी20 मैच कब शुरू होगा.
कब और कहां खेला जाएगा मैच?
दोनों टीमों के बीच चौथा टी20 मैच काफी अहम होने वाला है. एक बार फिर रनों की बारिश हो सकती है. अभी तक सीरीज में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है. विंडीज के बल्लेबाजों ने भी भारतीय गेंदबाजों की खूब धुनाई की है. आपको बता दें भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मुकाबला 14 अक्टूबर (बुधवार) को खेला जाएगा. हैदराबाद के उप्पल में स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में दोनों टीमों की भिड़ंत होगी. हैदराबाद की पिच भी बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है. वहां पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है.
ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
कितने बजे शुरू होगा महामुकाबला?
भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथ टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा. पिछले तीनों मैच भी इसी समय पर शुरू हुए थे. इससे पहले 6.30 बजे दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर टॉस के लिए उतरेंगे. मुकाबले को फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर लाइव देख सकते हैं. जियोहॉटस्टार के जरिए ऑनलाइन भी इस मुकाबले को देखा जा सकता है.
कैसा है हैदराबाद में भारतीय टीम का रिकॉर्ड?
भारतीय टीम ने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में तीन टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. तीनों मैचों में टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिला है. भारत ने तीनों मैच शानदार अंदाज में अपने नाम किए हैं. इस स्टेडियम में भारत का टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा स्कोर 20 ओवर में 297 रनों का रहा है. 12 अक्टूबर 2024 को भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ रनों का पहाड़ खड़ा किया था. संजू सैमसन ने मुकाबले में 111 रनों की पारी खेली थी. वो मौजूदा समय में भी टीम का हिस्सा हैं. विंडीज के खिलाफ वो एक बार फिर बड़ा कारनामा कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: रोहित-विराट के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू, BCCI सचिव का आया बयान
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
5 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
5 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
6 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
7 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
7 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
7 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
8 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
9 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
9 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines