Happy Birthday Virat Kohli: भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली आज 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। कोहली के बर्थडे के मौके पर देशभर से करोड़ों फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। दूसरी ओर कोहली के जन्मदिन के ही मौके पर भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मैच कोहली के जन्मदिन को और अधिक स्पेशल बना रहा है। इस कड़ी में भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने अलग अंदाज में कोहली को जन्मदिन की बधाई दी है। सहवाग ने कोहली को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि विराट कोहली के रगों में खून की जगह शतक दौड़ता है।
कोहली के रगों में खून की जगह शतक
वीरेंद्र सहवाग ने कोहली के जन्मदिन पर उनकी जमकर तारीफ की है। सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा कि विराट कोहली अपनी कार्य-नैतिकता, जुनून, कड़ी मेहनत और प्रतिभा के साथ क्रिकेट पर राज किया है। सहवाग ने आगे कहा कि उतार-चढ़ाव सभी के जीवन में लगा ही होता है, लेकिन एक चीज हमेशा से कोहली के भीतर देखने को मिली है, तीव्रता और रनों की भूख। सहवाग ने आगे कहा कि कोहली के रगों में खून की जगह शतक दौड़ता है। इसके साथ ही सहवाग ने विराट को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी है।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: सिर्फ 5 गेंद ने लिख डाली Hardik Pandya की विदाई की कहानी, ठीक हो रहे पांड्या कैसे हो गए बाहर
कोहली जड़ेंगे बर्थडे स्पेशल शतक?
बता दें कि आज फैंस की नजर विराट कोहली के सेंचुरी पर भी होने वाली है। विराट कोहली कई मुकाबले से फैंस को 49वां शतक के लिए इंतजार करवा रहे हैं। 49वां शतक जड़ते ही विराट कोहली आईसीसी वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर लेंगे। कोहली आखिरी मुकाबले में ही यह कारनामा करने वाले थे, लेकिन वह शतक से चूक गए थे, ऐसे में आज फैंस बर्थडे स्पेशल शतक का इंतजार कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
1 hr agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
2 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
4 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
11 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
12 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
12 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines