Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IND vs SA: ‘100 का नशा ही अलग है…’ विराट कोहली की बैक टू बैक सेंचुरी पर सहवाग का रिएक्शन वायरल

Virat Kohli Sehwag: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में विराट कोहली के बल्ले से एक और शतकीय पारी निकली. रायपुर के मैदान पर किंग कोहली अपने पुराने अंदाज में नजर आए और सिर्फ 90 गेंदों में सेंचुरी पूरी की. विराट के बैक टू बैक शतक पर सहवाग का रिएक्शन जमकर वायरल हो रहा है.

Author
Written By: Shubham Mishra Updated: Dec 3, 2025 20:23
Sehwag reaction on Virat Kohli Century

Sehwag on Virat Kohli Century: रायपुर के मैदान पर विराट कोहली एक बार फिर महफिल लूट ले गए. साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में किंग कोहली ने लगातार दूसरा शतक जमाया. कोहली आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दिए और उन्होंने सिर्फ 90 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की. विराट के आगे स्टार गेंदबाजों से सजा साउथ अफ्रीका का बॉलिंग अटैक पूरी तरह से पानी मांगता हुआ नजर आया.

कोहली ने 93 गेंदों का सामना करते हुए 102 रनों की धमाकेदार पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान विराट ने 7 चौके और 2 गगनचुंबी सिक्स जमाए. कोहली के बल्ले से निकली एक और धांसू पारी पर वीरेंद्र सहवाग का रिएक्शन जमकर वायरल हो रहा है. वीरू ने कहा कि विराट के लिए सेंचुरी लगाना कोई रूटीन काम जैसा है.

---विज्ञापन---

कोहली के शतक पर वायरल वीरू का रिएक्शन

रायपुर में विराट कोहली के बल्ले से निकली लगातार दूसरी सेंचुरी पर सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा, “विराट कोहली को 100 का नशा ही अलग है. हम लोग सेंचुरी गिन रहे होते हैं वो बस रूटीन का काम समझकर कर देते हैं. किंग की बैक टू बैक सेंचुरी. 53वां वनडे शतक. विराट हैं तो मुमकिन है. इसके साथ ही ऋतुराज गायकवाड़ ने भी कमाल की सेंचुरी जमाई. ऋतुराज को देखकर लगा कि बैटिंग करना बेहद आसान है.” कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 93 गेंदों पर 102 रनों की लाजवाब पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान विराट ने 7 चौके और 2 गगनचुंबी सिक्स जमाए.

कोहली को दूसरे छोर से ऋतुराज गायकवाड़ का भी अच्छा साथ मिला. नंबर चार पर उतरे ऋतुराज ने 83 गेंदों का सामना करते हुए 105 रनों की दमदार पारी खेली. ऋतुराज ने अपनी पारी के दौरान 12 चौके और दो सिक्स जमाए. दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 195 रनों की साझेदारी जमाई, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की ओर से किसी भी विकेट के लिए की गई सबसे बड़ी पार्टनरशिप भी रही.

ये भी पढ़ें: IND vs SA: शमी नजरअंदाज, रिंकू का कटा पत्ता, टी-20 सीरीज के लिए ये 5 खिलाड़ी हुए इग्नोर

कोहली ने रचा इतिहास

विराट कोहली वनडे क्रिकेट में एक पोजीशन पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में नंबर तीन पर खेलते हुए 46वां शतक जमाया. इसके साथ ही विराट ने अपने करियर में 10वीं बार लगातार दो या इससे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया.

First published on: Dec 03, 2025 08:23 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.