हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गौतम गंभीर का नाम लेकर यूजर ने कसा तंज, सहवाग ने राजनीति में आने पर तोड़ डाली चुप्पी

विज्ञापन
virender sehwag on joining politics

Virender Sehwag on Joining Politics: टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग जितना अपनी बेखौफ बल्लेबाजी के लिए फेमस रहे, उतने ही वे अपने बयानों को लेकर भी चर्चा में हैं। सहवाग ने अब एक नई चर्चा छेड़ दी है। दरअसल, उन्होंने विश्व कप में टीम इंडिया का नाम ‘भारत’ रखने की मांग की है। सहवाग ने इसके साथ ही खुद के पॉलिटिक्स जॉइन करने पर चुप्पी भी तोड़ दी है।

इंडिया अंग्रेजों द्वारा दिया गया नाम

सहवाग ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी वजह बताते हुए कहा था कि मेरा हमेशा से मानना रहा है कि नाम ऐसा होना चाहिए जो हममें गर्व पैदा करे। हम भारतीय हैं, इंडिया अंग्रेजों द्वारा दिया गया एक नाम है। उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि हमारे मूल नाम ‘भारत’ को आधिकारिक तौर पर वापस पाने में बहुत समय लग गया है। मैं बीसीसीआई से आग्रह करता हूं कि इस विश्व कप में हमारे खिलाड़ियों के सीने पर ‘भारत’ हो।

सहवाग का ऐसा कहते ही उन पर इसके पक्ष और विपक्ष में कमेंट्स की बौछार होने लगी। इसी क्रम में एक यूजर ने उन पर तंज कसते हुए कहा- मैं हमेशा सोचता था कि आपको गौतम गंभीर से पहले सांसद बनना चाहिए था। सहवाग ने इस पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर जवाब दिया। इसके साथ ही उन्होंने खुद के राजनीति में भी आने पर चुप्पी तोड़ डाली।

विज्ञापन

मुझे राजनीति में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं

उन्होंने लिखा- मुझे राजनीति में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं है। पिछले दो चुनावों में दोनों बड़ी पार्टियों ने मुझसे संपर्क किया है। मेरा विचार है कि अधिकांश एंटरटेनर्स या प्लेयर्स को राजनीति में नहीं आना चाहिए क्योंकि अधिकांश अपने अहंकार और सत्ता की भूख की वजह से लोगों के लिए बामुश्किल समय निकाल पाते हैं।

हालांकि सहवाग ने आगे इसे स्पष्ट करते हुए लिखा- कुछ अपवाद जरूर हैं, लेकिन आम तौर पर ज्यादातर केवल अपनी ‘पीआर’ करते रहते हैं। मुझे क्रिकेट से जुड़ना और कमेंट्री करना पसंद है। मैं कभी भी ‘पार्ट टाइम’ सांसद बनना पसंद नहीं करूंगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola